Accused involved in robbery arrested, police remand obtained for 2 days
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

लूट की वारदात में शामिल आरोपी गिरफ्तार, 2 दिन पुलिस रिमांड हासिल

Accused involved in robbery arrested, police remand obtained for 2 days

Accused involved in robbery arrested, police remand obtained for 2 days

Accused involved in robbery arrested, police remand obtained for 2 days- पंचकूला पुलिस के एसीपी क्राईम अरविंद कम्बोज के नेतृत्व में डिटेक्टिव स्टाफ इन्सपेक्टर निर्मल सिंह व उसकी टीम नें कल दिनांक 02.09.2023 को कालका में हुई लूट की वारदात को कोशिश करनें वालें आरोपी को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार किये गये आरोपी की पहचान सुमित गुप्ता पुत्र भगवती दास वासी नालागढ जिला सोलन हिमाचल प्रेदश केरुप में हुई । 

जानकारी के मुताबिक पीडित निखिल भट्ट वासी कालका नें शिकायत दर्ज करवाई कि उसकी एनबी के नाम पर ज्यूलर्स की शॉप है और कल दिनांक 02.09.2023 को अपनी शॉप पर मौजूद थी शाम को 1 व्यक्ति दुकान पर आया जिसनें सोनें की चेन खरीदनें के लिए कहा जब व्यक्ति नें चेन दिखाई तो तभी उस व्यक्ति नें पीडित व्यक्ति की आखों में मिर्ची स्प्रे डालकर सोना लूटनें की कोशिश की जो मौका पर लोगो नें उस व्यक्ति को पकडकर पुलिस को सूचना दी जो तुरन्त मौका पर डिटेक्टिव स्टाफ की टीम नें पहुँचकर आरोपी को काबू किया औऱ आरोपी के खिलाफ थाना कालका में भारतीय दंड सहिता की धारा  323,328,392,511 के तहत मामला दर्ज किया गया । जिस मामलें में आरोपी को गिरफ्तार करके पेश अदालत 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया ताकि आरोपी से अन्य वारदातो को खुलासा किया जा सके ।