मेरठ हत्याकांड में कोर्ट में पेश हुए आरोपी, 'सीमेंट के ड्रम' वाले खौफनाक केस में मुस्कान और साहिल से 32-32 सवाल; अब गवाहों पर टिकी नजर

मेरठ हत्याकांड में कोर्ट में पेश हुए आरोपी, 'सीमेंट के ड्रम' वाले खौफनाक केस में मुस्कान और साहिल से 32-32 सवाल; अब गवाहों पर टिकी नजर

Accused Appear in Court in Meerut Murder Case

Accused Appear in Court in Meerut Murder Case

मेरठ। Accused Appear in Court in Meerut Murder Case, सौरभ राजपूत हत्याकांड के आरोपित साहिल शुक्ला और मुस्कान रस्तोगी कोर्ट में 32-32 सवालों के जवाब देकर जिला कारागार पहुंचे। तब दोनों के चेहरे पर चिंता की लकीरें साफ दिखाई दे रही थी।

मुस्कान ने जेल प्रशासन से आगे की अदालती कार्रवाई के बारे में जानकारी ली। साहिल और मुस्कान ने कहा कि उन्हें अदालत के निर्णय पर पूरा भरोसा है। अगर निचली अदालत का निर्णय गलत आया, वह हाईकोर्ट में अपील करेंगे।

तीन मार्च-2025 को सौरभ की हत्या के बाद चार टुकड़े कर शव ड्रम में सीमेंट से जमा दिया गया था। पुलिस ने हत्या का पर्दाफाश कर सौरभ की पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को 19 मार्च को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। तभी से दोनों जेल में हैं। मुस्कान ने इस दौरान बेटी को जन्म दिया, जो छह माह की है।

मंगलवार को पहली बार बेटी को गोद में लिए मुस्कान और साहिल को दोपहर 2:55 कोर्ट में पेश किया गया। 20 मिनट में मुस्कान ने 32 और 16 मिनट में साहिल ने अदालत के 32 सवालों के जवाब दिए। करीब पौने चार बजे दोनों को वापस जेल भेज दिया। दोनों ने अदालत के सभी सवालों का जवाब न में दिया।

वरिष्ठ जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने बताया कि साहिल और मुस्कान के चेहरे पर चिंता साफ दिखाई दे रही थी। मुस्कान ने अदालत की कार्रवाई के बारे में जानकारी भी ली, जबकि साहिल अपनी सफाई में कुछ गवाह भी अदालत में पेश करेंगे। मुस्कान को कोई गवाह नहीं मिल पाया है।

दरअसल, उसके स्वजन घटना के बाद एक बार भी मुस्कान से जेल में आकर नहीं मिले है। उधर, सौरभ की मां रेणू देवी और भाई राहुल उर्फ बबलू ने बताया कि आरोपितों को फांसी दिलाने के लिए आखिर दम तक लड़ाई लड़ी जाएगी, जिस तरह से आरोपितों ने जघन्य अपराध किया है। उसी तरह से उन्हें सजा मिलेगी। अदालत की कार्रवाई पर उन्हें पूरा भरोसा है।