ऊना के मैहतपुर टोल बेरियर पर हादसा: तेज रफ्तार कार ने मचाई अफरा-तफरी, 2 लोग घायल
Accident at Mehatpur Toll Barrier in Una
ऊना। Accident at Mehatpur Toll Barrier in Una, मैहतपुुर में स्थानीय हिमाचल प्रदेश प्रवेश द्वार स्थित टोल बेरियर पर मंगलवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिले। हादसे में मंगलवार को अचानक अनियंत्रित होकर सुरक्षा बेरीकेड्स को तोड़ती हुई आगे बढ़ गई। हादसे में ड्यूटी पर तैनात एक टोल कर्मी और एक पुलिस जवान घायल हो गए। गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया, अन्यथा जानमाल का भारी नुकसान हो सकता था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मंगलवार दोपहर एक कार पंजाब की ओर से हिमाचल प्रदेश में प्रवेश कर रही थी। टोल प्लाजा के समीप पहुंचते ही चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। देखते ही देखते कार ने सड़क के बीच लगाए गए सुरक्षा बैरीकेड्स को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि चारों बैरीकेड्स के बीच ड्यूटी दे रहे कर्मियों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। हादसे में एक टोल कर्मी और एक पुलिस जवान इसकी चपेट में आ गए, जिससे दोनों घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद वहां मौजूद कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने घायलों को उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। घटना के बाद कुछ समय के लिए टोल प्लाजा पर यातायात भी प्रभावित रहा।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और यातायात को सुचारू रूप से बहाल किया। पूरी घटना टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। घायल टोल कर्मी और पुलिस जवान का उपचाराधीन है। एएसपी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है। किसी ने कोई शिकायत स्थानीय पुलिस को नहीं दी है