ACB crackdown in Sonipat:

सोनीपत में ACB की बड़ी कार्रवाई, 3 हजार की रिश्वत लेते लाइनमैन रंगे हाथ गिरफ्तार

pp

ACB crackdown in Sonipat:

हरियाणा के सोनीपत में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सहायक लाइनमैन को 3,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जयबीर सिंह के रूप में हुई है।

मामला सोनीपत की दहिया कॉलोनी का है, जहां एक दुकानदार को अपनी दुकान में नया बिजली मीटर लगवाना था। इसके लिए उसने संबंधित कर्मचारी जयबीर सिंह से संपर्क किया। आरोप है कि लाइनमैन ने मीटर लगाने के बदले 5,000 रुपये की मांग की। बाद में सौदा 3,000 रुपये में तय हुआ।

शिकायतकर्ता ने इस पूरे मामले की जानकारी तुरंत एसीबी को दी। शिकायत की पुष्टि होने के बाद एसीबी रोहतक की टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि आगे की जांच की जा सके।