सवाई माधोपुर: एसीबी ने BDO को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

सवाई माधोपुर: एसीबी ने BDO को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

ACB caught BDO red-handed taking bribe

ACB caught BDO red-handed taking bribe

ACB Action: बीते सोमवार को सवाई माधोपुर में ट्रैप कार्रवाई करते हुए गंगापुर सिटी में मुख्य चिकित्सा अधिकारी को 25000 रुपये ट्रैप किया गया था. वहीं दूसरे दिन मंगलवार (24 फरवरी) को भी ACB की टीम ने ट्रैप कार्रवाई करते हुए घूसखोर ब्लॉक विकास अधिकारी (BDO) को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है.   ब्लॉक विकास अधिकारी पंचायत समिति सवाईमाधोपुर अतिरिक्त प्रभार जिला परियोजना प्रबन्धक सवाईमाधोपुर जगदीश प्रसाद मीणा को 1,00,000 रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है.

तीन लोगों से 1-1 लाख रुपये की रिश्वत की मांग

जानकारी के मुताबिक एसीबी नगर-प्रथम, जयपुर ईकाई को एक शिकायत मिली थी कि ब्लॉक विकास अधिकारी (BDO) जगदीश प्रसाद मीणा  द्वारा परिवादी और उसके दो साथियों को उनकी BPM की नौकरी से कार्यमुक्त नहीं करने और बकाया यात्रा भत्ता और अन्य बिलों को पास करने की एवज में तीनों से 1-1 लाख रुपये रिश्वत राशि की मांग कर परिवादी को परेशान किया जा रहा है. इसके अलावा अन्य दो साथियों से भी रिश्वत के पैसे इक्ट्ठा कर दिलवाने के लिए दबाव बना रहा है.

सत्यापन के बाद रंगे हाथ पकड़ा गया BDO

शिकायत मिलने पर जयपुर एसीबी के उप महानिरीक्षक पुलिस द्वितीय आनन्द शर्मा के सुपरविजन में शिकायत का सत्यापन सही पाये जाने पर मंगलवार (24 फरवरी) को टीम ने जाल बिछा कर ट्रैप कार्रवाई की गई. जिसमें आरोपी जगदीश प्रसाद मीणा को परिवादी से 1,00,000 रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है. एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक  स्मिता श्रीवास्तव के सुपरवीजन में एवं एसीबी के महानिरीक्षक पुलिस  सतेन्द्र कुमार के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है. एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा.

BDO के अन्य ठिकानों पर छापेमारी जारी

जयपुर एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र चौधरी का कहना है कि आरोपी के सवाई माधोपुर स्थित सरकारी आवास पर टोंक एसीबी एंव कोटा स्थित निजी आवास पर कोटा एसीबी द्वारा छापेमार कार्यवाही की जा रही है. उनका कहना है कि दोनों ही जगहों एसीबी अधिकारी सर्च में जुटी हुई है और दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं.