चंडीगढ़ जैन स्थानक में 'आत्मध्यान धर्म यज्ञ' का आयोजन; आत्मज्ञानी साधु-साध्वियों के सान्निध्य में साधकों ने लगाया ध्यान
Aatmdhyan Dharm Yagya at Chandigarh Jain Sthanam
Aatmdhyan Dharm Yagya: चंडीगढ़ में बीते रविवार को विश्व ध्यान दिवस के उपलक्ष्य में सुबह 8.40 बजे से दोपहर 12 बजे तक एसएस जैन सभा द्वारा जैन स्थानक सेक्टर 18 में आत्मज्ञानी सदुरूदेव ध्यान गुरू श्रमणसंघीय आचार्य सम्राट पुज्य श्री शिवमुनि जी के आर्शीवाद से एवं वितराग साधिका निशाजी के दिशानिर्देश में लाइव आत्मध्यान धर्म यज्ञ का आयोजन किया गया।
इस 'आत्मध्यान धर्म यज्ञ' को आगम रसिका ज्ञान महोदधि महासाध्वी श्री संतोष जी महाराज, मधुर वक्ता सुदेश जी महाराज एवं शान्तमुद्रा महासाध्वी श्री सुव्रता जी महाराज, प्रवचन प्रभाविका महासाध्वी डा. श्री प्रवीण जी महाराज, मधुर गायिका साध्वी श्री हितांशी जी महाराज आदि की प्रेरणा और सानिध्य प्राप्त हुआ। जहां साधकों को आत्मध्यान कराया गया और उन्हें इसके महत्व को समझाया गया।
वहीं ध्यानविधी की समझ के साथ साधकों ने योग प्रणामायाम का लाभ भी उठाया। वहीं लाइव आत्मध्यान धर्म यज्ञ में श्री शिवमुनी जी महाराज ने कहा कि आत्मज्ञान की साधना लुप्त हो चुकी थी आचार्य भगवान के कथित प्रयासों से ये साधना पुनः भारत क्षेत्र में आई है।