जयपुर से दिल्ली जाने वालों की बढ़ी जेब पर मार, एनएचएआई ने बढ़ाया टोल टैक्स
Commuters traveling from Jaipur to Delhi face a heavier
जयपुर। जयपुर से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्गों पर वाहनों को अब अधिक टोल टैक्स देना होगा। एनएचएआई ने टोल की दरों में पांच से लेकर 30 रुपये तक की बढ़ोतरी की है।
जयपुर-दिल्ली के पुराने राजमार्ग पर मनोहरपुर टोल प्लाजा, अजमेर-आगरा को जोड़ने वाली रिंग रोड़ के सीतारामपुरा टोल और जयपुर-सीकर बाइपास पर टांटियावास टोल पर टैक्स की दरों में बढ़ोतरी की गई है।
कितना बढ़ गया टोल टैक्स?
जयपुर-दिल्ली के पुराने राजमार्ग पर मनोहरपुर टोल पर कार और जीप के लिए पांच रुपये और ट्रक, बस सहित अन्य भारी वाहनों के लिए तीस रुपये की बढ़ोतरी की गई है। शाहजहांपुर टोल पर कार, जीप या वैन के लिए 20 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।
यहां पहले 195 रुपये लगते थे, लेकिन अब 215 रुपये देने होंगे । बता दें कि जयपुर से दिल्ली कार चालकों को एक तरफ की यात्रा के लिए पहले 375 रुपये टोल देना पड़ता था, लेकिन अब 395 रुपये देना होगा।