अकाली दल पर आप का पलटवार: बादल पंजाब के 'विनाश पुरुष' हैं

अकाली दल पर आप का पलटवार: बादल पंजाब के 'विनाश पुरुष' हैं

Badal Is Vinashak Purush

Badal Is Vinashak Purush

शिअद (बादल) ने पंजाब का विनाश किया, पंजाब की बर्बादी के लिए वे ही जिम्मेदार : आप

बादलों ने पंजाब का विकास नहीं किया, उन्होंने केवल अपने व्यवसाय, अपने परिवार, ड्रग माफिया और गैंगस्टरों का विकास किया -  आप

पंजाब की जनता बादल परिवार पर कभी भरोसा नहीं करेगी, उनकी राजनीति ख़त्म हो चुकी है: आप पंजाब

चंडीगढ़, 31 जनवरी: Badal Is Vinashak Purush: आम आदमी पार्टी(आप) ने सुखबीर सिंह बादल और शिरोमणि अकाली दल(बादल) के कैलेंडर जारी करने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बादल पंजाब के विकास पुरुष नहीं, वह पंजाब के 'विनाश पुरुष' हैं।

शिअद (बादल) ने मंगलवार को एक कैलेंडर लॉन्च किया, जिसमें उन्होंने बादलों को 'विकास पुरुष' बताया। अकाली नेताओं खासकर शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पर हमला बोलते हुए आम आदमी पार्टी ने कहा कि बादल असल में पंजाब के विनाश पुरुष हैं। उन्होंने सत्ता में रहते हुए पंजाब और पंजाबियों के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने केवल और केवल अपने परिवार और अपने व्यवसाय के लिए विकास किया।

आप पंजाब ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर लिखा, "सुखबीर बादल... आप पंजाब का विकास नहीं बल्कि आप पंजाब के विनाश के लिए जिम्मेदार हैं। आपने पंजाब में ड्रग माफिया का विकास किया। आपने पंजाब में गैंगस्टरों का विकास किया। आपने अपने होटल व्यवसाय का विकास किया। आपने अपना ट्रांसपोर्ट के व्यवसाय का विकास किया। आपने पंजाब के लोगों का नहीं, केवल अपने परिवार का विकास किया।"

पार्टी ने कहा कि सभी लोग जानते हैं कि बादलों ने पंजाब के लिए कुछ नहीं किया। इसीलिए लोगों ने 2022 में उन्हें बुरी तरह नकार दिया। बादलों ने अपने राजनीतिक फायदे के लिए पंजाब और पंजाबियों को बार-बार धोखा दिया। बेअदबी और कोटकपूरा तथा बहबल कलां गोलीकांड की घटनाओं के बारे में कौन नहीं जानता। पंजाब की जनता अब कभी भी बादल परिवार पर दोबारा भरोसा नहीं करेगी क्योंकि वे बेनकाब हो चुके हैं। शिरोमणि अकाली दल और बादल परिवार को इस हकीकत को स्वीकार कर लेना चाहिए कि उनकी राजनीति अब खत्म हो चुकी है।

यह पढ़ें:

पंजाब में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक बदलाव; 45 से ज्यादा IAS-PCS अफसरों के तबादले, मोहाली समेत इन जिलों में SDM-ADC बदले

केंद्र सरकार पंजाब को अटल-भू जल योजना में शामिल करे: चेतन सिंह जौड़ामाजरा

आरटीई नियम 2011 के नियम 7(4) को निरस्त करने का मामला