Baltej Pannu का पलटवार: बेअदबी मामलों पर Sukhbir Singh Badal पर साधा निशाना
- By Gaurav --
- Friday, 20 Mar, 2026
AAP’s Baltej Pannu Hits Back at Sukhbir
Aam Aadmi Party पंजाब के स्टेट मीडिया इंचार्ज Baltej Pannu ने Shiromani Akali Dal के अध्यक्ष Sukhbir Singh Badal के हालिया बयानों पर तीखा पलटवार किया है।
पन्नू ने कहा कि सुखबीर बादल बेअदबी की घटनाओं के लिए ‘आप’ सरकार को जिम्मेदार ठहरा कर अपनी राजनीतिक जमीन बचाने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि पंजाब की जनता सच्चाई से भली-भांति परिचित है।
उन्होंने कहा कि सुखबीर बादल का यह दावा कि ‘आप’ सरकार आने के बाद ही बेअदबी की घटनाएं शुरू हुईं, पूरी तरह भ्रामक है। पन्नू ने 1986 के नकोदर मामले का हवाला देते हुए पूछा कि उस समय राज्य में किसकी सरकार थी।
इसके साथ ही उन्होंने 2015 की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि बुर्ज जवाहर सिंह वाला से श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का पावन स्वरूप चोरी होने और बाद में बेअदबी की घटनाएं होने के दौरान पंजाब में अकाली दल की सरकार थी।
पन्नू ने आरोप लगाया कि कोटकपूरा और बहबल कलां में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस कार्रवाई और गोलीबारी जैसी घटनाएं भी उसी शासनकाल में हुईं। उन्होंने कहा कि विभिन्न जांच आयोगों की रिपोर्टों में इन घटनाओं के लिए जिम्मेदार लोगों की ओर इशारा किया गया है।
Baltej Pannu ने कहा कि 2007 से 2017 तक का अकाली दल शासन पंजाब के इतिहास का काला अध्याय रहा, जिसमें राज्य को नशे, भ्रष्टाचार और बेअदबी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ा।
उन्होंने आरोप लगाया कि अब Sukhbir Singh Badal अपनी जिम्मेदारियों से बचने के लिए ‘आप’ पर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं, लेकिन जनता सब जानती है और उन्हें माफ नहीं करेगी।