AAP surrounds former Congress-Akali MLAs

Punjab: विधानसभा स्टिकर के दुरुपयोग के लिए ‘आप’ ने पूर्व कांग्रेस-अकाली विधायकों को घेरा, देखें क्या कहा

AAP surrounds former Congress-Akali MLAs

AAP surrounds former Congress-Akali MLAs

AAP surrounds former Congress-Akali MLAs- आम आदमी पार्टी(आप) ने कांग्रेस और अकाली दल के पूर्व विधायकों पर विधानसभा से मिले विधायक वाले स्टिकर नहीं लौटाने का आरोप लगाया और कहा कि पंजाब के लोगों ने जिनकी राजनीति को खारिज कर दिया है, वे अब पूर्व में मिले विशेषाअधिकारों का दुरुपयोग करना बंद करें।

शनिवार को यहां पार्टी मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पार्टी के मुख्य प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने आश्चर्य जताते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल सहित 80 पूर्व विधायकों ने चुनाव हारने के महीनों बाद भी अपने विधानसभा स्टिकर वापस नहीं किए हैं। यह सरासर सरकारी तंत्र का दुरुपयोग करना है।

उन्होंने कहा कि विधानसभा ने अब सभी पूर्व विधायकों को सदन के पिछले कार्यकाल के दौरान जारी किए गए 'विधायक स्टिकर' वापस करने के लिए नोटिस भेजा है, जो कि कानून के अनुसार चुनाव हारने के बाद उन्हें समर्पण करना होता है। लेकिन सत्ता के नशे में ये लोग सत्ता का दुरूपयोग करते रहे और अब भी कर रहे हैं। लेकिन अब सीएम भगवंत मान के नेतृत्व में 'आप' सरकार राजनीति के एक नए युग की शुरुआत कर रही है। मान सरकार अब इन सब चीजों पर रोक लगाएगी। सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने की किसी को भी अनुमति नहीं दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और अकाली-भाजपा नेताओं ने अपने शासन काल में सरकारी धन की लूट की एवं सरकारी शक्तियों का दुरूपयोग किया, लेकिन अब आम आदमी पार्टी की सरकार इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। पंजाब की जनता ने हमें बदलाव के लिए बहुमत दिया है और हमारी सरकार इसके लिए समर्पित भाव से काम कर रही है।

मान सरकार पंजाब में ला रही स्वास्थ्य क्रांति 

मोहल्ला क्लीनिकों पर सवाल उठाने के लिए अकाली नेताओं को करारा जवाब देते हुए कंग ने कहा कि मान सरकार पंजाब में स्वास्थ्य क्रांति ला रही है। सरकार पंजाब के लोगों को मुफ्त में उच्च श्रेणी की स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए मौजूदा इमारतों व अन्य बुनियादी ढांचे का उपयोग कर रही है, जो पिछली सरकारों के दौरान जर्जर स्थिति में थे। इसमें दिक्कत वाली क्या बात है!

 

यह भी पढ़ें: Punjab: राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा इंडिया यूके आउटस्टैंडिंग अचीवर्स अवॉर्ड से हुए सम्मानित