'आप' नताओं ने मणिपुर की घटना के खिलाफ चंडीगढ़ में किया प्रदर्शन, बीरेन सिंह सरकार को बर्खास्त करने की मांग की

'आप' नताओं ने मणिपुर की घटना के खिलाफ चंडीगढ़ में किया प्रदर्शन, बीरेन सिंह सरकार को बर्खास्त करने की मांग की

Manipur Violence

Manipur Violence

....प्रदर्शन में 'आप' सरकार के मंत्री- विधायक समेत हजारों कार्यकर्ता हुए शामिल

....शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे आप कार्यकर्ताओं पर चंडीगढ़ पुलिस ने किया लाठीचार्ज, कई कार्यकर्ता घायल

....बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ वालों की सरकार में देश की बेटियों के साथ जो क्रूरता हो रही है, उससे ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण कुछ नहीं हो सकता-प्रिंसिपल बुधराम

चंडीगढ़, 25 जुलाई: Manipur Violence: मणिपुर की घटना के खिलाफ आम आदमी पार्टी पंजाब के नेताओं ने चंडीगढ़ में केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में 'आप' सरकार के मंत्री- विधायक, पार्टी पदाधिकारी समेत पंजाब के हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए। 

शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे आप कार्यकर्ताओं पर चंडीगढ़ पुलिस ने बर्बरता भरा रवैया अपनाया। पुलिस ने आप कार्यकर्ताओं और नेताओं पर लाठियां चलाई जिसमें कई कार्यकर्ता घायल हो गए।

प्रदर्शन के दौरान आप नेताओं ने केंद्र और मणिपुर की भाजपा सरकार के खिलाफ नारे लगाए और इस घटना के लिए प्रधानमंत्री मोदी और मणिपुर के मुख्यमंत्री एम. बीरेन सिंह को जिम्मेदार ठहराया। प्रदर्शन कर रहे आप नेताओं ने केंद्र सरकार से मणिपुर की बीरेन सिंह सरकार को तुरंत बर्खास्त करने और वहां राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की।

आप नेताओं ने कहा कि मणिपुर की दिल दहला देने वाली विडियो सारे देश ने देखी है। पिछले दो-तीन महीनों से वहां हाहाकार मचा हुआ है। भाजपा के मंत्रियों तक के घरों को भी नहीं बख्शा जा रहा। फिर भी प्रधानमंत्री चुप हैं। उन्हें इस पर देश को जवाब देना चाहिए।

पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुंडियां ने कहा कि मणिपुर में हुई शर्मनाक घटना की जितनी निंदा की जाए उतना कम है। केंद्र की भाजपा सरकार चाहती तो यह घटना नहीं घटती। वे संसद में बहस करने से भी भाग रहे हैं।

कैबिनेट मंत्री मीत हेयर ने कहा कि महिलाओं के प्रति भाजपा की सोच ही घटिया है। उत्तरप्रदेश के एक बीजेपी विधायक ने एक लड़की के साथ बलात्कार किया और एक साल बाद उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई। उस मामले में उसे सजा होने के बाद उसकी पत्नी को बीजेपी की योगी सरकार ने टिकट दिया। अब मणिपुर में भी यही हो रहा है,दो महीने बीतने के बाद यह बात अब बाहर आई है। 

वहीं कार्यकारी अध्यक्ष प्रिंसिपल बुधराम ने कहा कि बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ वालों की सरकार में देश की बेटियों के साथ जो क्रूरता हो रही है, उससे ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण कुछ नहीं हो सकता।

वहीं कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारूचक ने कहा कि मणिपुर के अहम मुद्दे पर पीएम मोदी की चुप्पी बीजेपी की कायरता को दर्शाती है। लेकिन आम आदमी पार्टी मणिपुर के लोगों की आवाज उठाती रहेगी।

यह पढ़ें:

चंडीगढ़ में इन वाहनों के लिए पार्किंग फ्री; मगर इनका रेट होगा डबल, नगर निगम की हाउस मीटिंग में प्रस्ताव पास

चंडीगढ़ में बड़ा हादसा टला, VIDEO; सड़क पर चलती बाइक में अचानक लगी आग, हड़कंप मचा, पुलिस ने बैरिकेड लगा ट्रैफिक रोका

चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया में आग लगी; जलने लगा इलेक्ट्रॉनिक गोदाम, तेज धुआं फैला, अफरा-तफरी में बेसुध हुईं लड़कियां