आप पार्टी के उम्मीदवार जितेंद्र पाठक की  वार्ड में विकास कार्यों और लोगों से जुड़ाव के दम पर अपनी अलग पहचान 

आप पार्टी के उम्मीदवार जितेंद्र पाठक की  वार्ड में विकास कार्यों और लोगों से जुड़ाव के दम पर अपनी अलग पहचान 

1000225953

AAP candidate Jitendra Pathak has distinguished himself

अर्थ प्रकाश खन्ना केवल कृष्ण राजू खन्ना। खन्ना नगर कौंसिल चुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार वार्ड नंबर 28 से जितेंद्र पाठक इस बार एक खास वजह से चर्चा में हैं। अगर वह चुनाव जीतते हैं तो वह लगातार पांचवीं बार पार्षद बनने वाले शहर के पहले नेताओं में शामिल हो जाएंगे। राजनीतिक जानकारों के अनुसार लगातार पांच बार जनता का भरोसा जीतना कोई छोटी उपलब्धि नहीं मानी जाती और यही कारण है कि अब उनका नाम नगर कौंसिल अध्यक्ष पद की संभावित दावेदारी में भी लिया जाने लगा है।
शहर में इस बात की चर्चा तेज है कि आम आदमी पार्टी और पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री Tarunpreet Singh Sond भी इस राजनीतिक समीकरण से अच्छी तरह वाकिफ हैं। ऐसे में चुनाव परिणाम के बाद पार्टी स्तर पर बड़ा फैसला लिया जा सकता है। क्योंकि आम आदमी  पार्टी की सरकार में मेहनती कार्यकर्ताओं को उच्च पदों पर बैठने का चलन बहुत पुराना है,

जितेंद्र पाठक पहले भी कई बार पार्षद रह चुके हैं और इलाके में उनकी सक्रियता को लेकर समर्थकों में मजबूत पकड़ मानी जाती है। यही वजह है कि इस बार चुनाव केवल जीत-हार तक सीमित नहीं दिखाई दे रहा, बल्कि नगर कौंसिल अध्यक्ष पद की संभावित तस्वीर से भी जोड़कर देखा जा रहा है।


राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा लगातार चल रही है कि यदि आम आदमी पार्टी को मजबूत बहुमत मिलता है और पाठक पांचवीं जीत दर्ज करते हैं, तो उनकी वरिष्ठता और अनुभव को देखते हुए उन्हें नगर कौंसिल अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भी
वार्ड में विकास कार्यों और लोगों से जुड़ाव के दम पर अपनी अलग पहचान बना चुके आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार जितेंद्र पाठक इस बार पांचवीं बार पार्षद बनने की तैयारी कर रहे हैं हैं। पाठक का कहना है कि उन्होंने राजनीति सिर्फ सत्ता के लिए नहीं, बल्कि लोगों की सेवा और वार्ड के विकास के लिए की है।

जितेंद्र पाठक ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत कांग्रेस पार्टी से की थी और वह लगातार चार  बार कांग्रेस के पार्षद भी रहे। लेकिन उनका कहना है कि कांग्रेस की कई नीतियां लोगों के हित में नहीं थीं, जिसके चलते उन्होंने पार्टी छोड़कर आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया।


पाठक ने कहा कि उन्होंने पार्षद का “चोला” अपने वार्ड के लोगों की भलाई और विकास के लिए पहना है। उन्होंने कहा कि अपनी पहचान उन्होंने किसी पार्टी के सहारे नहीं, बल्कि अपने काम और लोगों के बीच रहकर बनाई है। यही कारण है कि आज हर वर्ग और हर राजनीतिक सोच के लोग उनके काम को पसंद करते हैं।


उन्होंने कहा कि जब उन्होंने आम आदमी पार्टी जॉइन की तो वार्ड के लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। उनका मानना है कि लोग बदलाव चाहते हैं और आम आदमी पार्टी की नीतियों को पसंद कर रहे हैं।
जितेंद्र पाठक ने कहा कि वह सिर्फ बातें करने में नहीं, बल्कि काम करने में विश्वास रखते हैं। वह रोज सुबह 5 बजे उठकर वार्ड का दौरा करते हैं, लोगों से मिलते हैं और जमीनी हकीकत खुद जाकर देखते हैं। अगर कहीं कोई समस्या होती है तो वह मौके पर पहुंचकर उसका समाधान करवाने का प्रयास करते हैं।


उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी में शामिल होने का मुख्य कारण खन्ना के विधायक और कैबिनेट मंत्री Tarunpreet Singh Sond की विकास सोच रही। पाठक ने कहा कि मंत्री तरुणप्रीत सिंह का सपना खन्ना शहर को विकास के मामले में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है, ताकि लोग शहर के विकास को देखने आएं।


पाठक ने आरोप लगाया कि पहले नगर कौंसिल पर कांग्रेस का कब्जा होने के कारण विकास कार्यों में कई दिक्कतें आती थीं, लेकिन अब नगर कौंसिल में आम आदमी पार्टी की कमेटी बनने जा रही है। ऐसे में आने वाले समय में लोग खुद देखेंगे कि मंत्री तरुणप्रीत सिंह और आम आदमी पार्टी की सोच खन्ना शहर को किस दिशा में लेकर जाती है।