चंडीगढ़ में AAP ने की नई नियुक्ति: काफी अमीर नेता कुलवंत सिंह को दी बड़ी जिम्मेदारी, मोहाली के पहले मेयर और अब विधायक हैं

चंडीगढ़ में AAP ने की नई नियुक्ति: काफी अमीर नेता कुलवंत सिंह को दी बड़ी जिम्मेदारी, मोहाली के पहले मेयर और अब विधायक हैं

Aam Aadmi Party gave big responsibility to Kulwant Singh in Chandigarh

Aam Aadmi Party gave big responsibility to Kulwant Singh in Chandigarh

Chandigarh News : आम आदमी पार्टी की तरफ से चंडीगढ़ इकाई में नई नियुक्ति की गई है| पार्टी की तरफ से मोहाली के पहले मेयर और पंजाब विधानसभा चुनाव- 2022 में यहीं से विधायक चुने गए कुलवंत सिंह को अहम जिम्मेदारी सौंपी है| 'आप' ने कुलवंत सिंह को चंडीगढ़ में सह-प्रभारी नियुक्त किया है|

बतादें कि, कुलवंत सिंह राजनीति में तो हैं हीं साथ ही वह एक बड़े बिजनेसमैन भी हैं| इसलिए आम आदमी पार्टी के एक काफी अमीर नेता के रूप में उनकी गिनती होती है| कुलवंत सिंह आम आदमी पार्टी में आने से पहले शिरोमणि अकाली दल में थे|

2005 से राजनीति में कदम रखा....

कुलवंत सिंह ने पहली बार 1995 में मोहाली नगर परिषद चुनाव के वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में वार्ड संख्या 21 का प्रतिनिधित्व किया था| इसके बाद वह 2000 से 2005 तक मोहाली नगर परिषद के अध्यक्ष भी रहे। वहीं, परिषद को नगर निगम के रूप में अपग्रेड किए जाने की घोषणा के बाद 2015 में वह मोहाली के पहले मेयर बने। इसके अलावा इससे पहले कुलवंत सिंह 2014 के लोकसभा चुनाव में फतेहगढ़ साहिब निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार बनकर उतरे थे लेकिन वह जीत न सके| इस चुनाव के दौरान कुलवंत पंजाब के सबसे अमीर उम्मीदवारों में से एक थे।