daily horoscope

Horoscope Today 27 April 2023, पढ़ें दैनिक राशिफल

Untitled-11

Horoscope Today 27 April 2023

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal 

मेष  दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
 आउटडोर गतिविधियां काफ़ी थकावटी और तनाव देने वाली साबित होंगी। निवेश करने और अनुमान के आधार पर पैसे लगाने के लिहाज़ से अच्छा दिन नहीं है।
भाग्यशाली संख्या : 5

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
 आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आप अपनी वाणी और बातचीत के अपने कौशल के बूते अच्छे परिणाम प्राप्त करने में सफल रहेंगे।
भाग्यशाली संख्या : 3

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
 ऑफिस में कामकाज ज्यादा रहेगा। ऑफिस या फिल्ड में एक्स्ट्रा मेहनत करनी पड़ सकती है। भय और असुरक्षा की भावनाएं भी आप पर हावी हो सकती है।
भाग्यशाली संख्या : 1

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
 यात्रा आपको थकान और तनाव देगी लेकिन आर्थिक तौर पर फ़ायदेमंद साबित होगी। यह परिवार में दबदबा बनाए रखने की अपनी आदतों को छोड़ने का वक़्त है।
भाग्यशाली संख्या : 5

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 
 आज एक तरफ आपके साथ हर चीज थोड़ी ज्यादा – थोड़ी एक्स्ट्रा रहेगी, वहीं आपका जरूरत से ज्यादा उत्साह आपका कोई नुकसान करा देगा। आज आपको कुछ अतिरिक्त बोझ उठाने पड़ सकते हैं।
भाग्यशाली संख्या : 4

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
 कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। कोई ऑफर छिपे ढंग से सामने आ सकता है। अचानक धन हानि के योग बन सकते हैं।
भाग्यशाली संख्या : 2

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)  
 आज आप अच्छा पैसा कमाएंगे लेकिन ख़र्च में इज़ाफ़ा आपके लिए बचत को और ज़्यादा मुश्किल बना देगा। घर के लोग आपके ख़र्चीले स्वभाव की आलोचना करेंगे।
भाग्यशाली संख्या : 3

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
 आज आप पूरे दिन हर मामले में समझौते का मन बना कर चलें। कोई कदम उठाने से पहले अच्छी तरह विचार जरूर कर लें।
भाग्यशाली संख्या : 5

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
 बिजनेस में सावधानी से काम करें। कामकाज ज्यादा होने से नौकरीपेशा लोग परेशान हो सकते हैं। बिना सोचे समझे कोई कुछ कहे, उस पर भरोसा न करें।
भाग्यशाली संख्या : 6

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) 
 मनोरंजन और सौन्दर्य में इज़ाफ़े पर ज़रुरत से ज़्यादा वक़्त न ख़र्च करें। परिवार के साथ सामाजिक गतिविधियों में सहभागिता काफ़ी मानसिक दबाव पैदा कर सकती है।  
भाग्यशाली संख्या : 3

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope) 
 आपके लिए ग्रहों की ऊर्जाएं बहुत शक्तिशाली, सकारात्मक और संतुलित है। मन में कुछ बेचैनी रहेगी।  
भाग्यशाली संख्या : 7

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
 कार्यक्षेत्र और बिजनेस में फायदा हो सकता है। आप योजनाबद्ध तरीके से चलेंगे।आप पर और आपकी बातों पर आज लोगों का ध्यान रहेगा।
भाग्यशाली संख्या : 2

-पंडित शशि पाल डोगरा वशिष्ठ ज्योतिष सदन शिमला।

यह भी पढ़ें:

Horoscope Today 26 April 2023, पढ़ें दैनिक राशिफल

यह भी पढ़ें:

Horoscope Today 25 April 2023, पढ़ें दैनिक राशिफल