Daily Horoscope

Horoscope Today 19 December 2022, दैनिक राशिफल

200

Horoscope Today

मेष  दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
सबकी मदद करने की आपकी इच्छा आपको आज बुरी तरह थकाएगी। आपके भाई-बहनों में से कोई आज आपसे पैसे उधार मांग सकता है, आप उनको पैसे उधार तो दे देंगे लेकिन इससे आपके आर्थिक हालात खराब हो सकते हैं। 
भाग्यांक: 1 
भाग्यशाली रंग : नारंगी

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
दिन की शुरुआत आप योग ध्यान से कर सकते हैं। ऐसा करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा और सारे दिन आपमें ऊर्जा रहेगी।
भाग्यांक: 9 
भाग्यशाली रंग : लाल 

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आपका आकर्षक बर्ताव दूसरों का ध्यान आपकी तरफ़ खींचेगा। आज धन लाभ होने की संभावना तो बन रही है लेकिन ऐसा हो सकता है कि अपने गुस्सैल स्वभाव के कारण आप पैसा कमाने में सक्षम न हो पाएं।
भाग्यांक: 7 
भाग्यशाली रंग : सफ़ेद 

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horosco)
आज आप खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं, जो आपको तन्दुरुस्त बनाए रखेगा। आज आपको समझ आ सकता है कि धन को बिना सोच विचारे खर्च करना आपको कितना नुक्सान पहुंचा सकता है. अपनी महत्वाकांक्षाओं को माता-पिता को बतलाने का सही समय है।
भाग्यांक: 2 
भाग्यशाली रंग : सिल्वर

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 
पेचीदा हालात में फँसने पर घबराएँ नहीं। अपना मूड बदलने के लिए किसी सामाजिक आयोजन में शिरकत करें।
भाग्यांक: 9 
भाग्यशाली रंग : लाल

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscop)
दोस्तों का रुख़ सहयोगी रहेगा और वे आपको ख़ुश रखेंगे। आज के दिन आप धन से जुड़ी समस्या के कारण परेशान रह सकते है।
भाग्यांक: 7 
भाग्यशाली रंग : क्रीम

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
अवसाद के ख़िलाफ़ आपकी मुस्कान परेशानी से उबारने वाली रहेगी। अचानक आए ख़र्चे आर्थिक बोझ बढ़ा सकते हैं।
भाग्यांक: 1 
भाग्यशाली रंग : सुनहरा

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आपका बच्चों जैसा भोला स्वभाव फिर सतह पर आ जाएगा और आप शरारती मनोदशा में होंगे। जीवन के बुरे दौर में पैसा आपके काम आएगा इसलिए आज से ही अपने पैसे की बचत करने के बारे में विचार करें।
भाग्यांक: 3 
भाग्यशाली रंग : पीला

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों का दबाव और घर में अनबन के चलते आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है- जो काम में आपकी एकाग्रता को भंग करेगा। आर्थिक पक्ष के मजबूत होने की पूरी संभावना है।
भाग्यांक: 9 
भाग्यशाली रंग : लाल

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscop)
 धन से जुड़ा कोई मसला आज हल हो सकता है और आपको धन लाभ हो सकता है। क़रीबी दोस्त और साझीदार नाराज़ होकर आपकी ज़िंदगी मुश्किल बना सकते हैं।
भाग्यांक: 8 
भाग्यशाली रंग : काला 

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
अगर मुमकिन हो तो लम्बे सफ़र पर जाने से बचें, क्योंकि लम्बी यात्राओं के लिए अभी आप कमज़ोर हैं और उनसे आपकी कमज़ोरी और बढ़ेगी। धन की आवश्यकता कभी भी पड़ सकती है।
भाग्यांक: 6 
भाग्यशाली रंग : गुलाबी
 
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
सफलता क़रीब होने के बावजूद आपकी ऊर्जा के स्तर में गिरावट आएगी। आज आपके भाई-बहन आपसे आर्थिक मदद मांग सकते हैं और उनकी मदद करके आप खुद आर्थिक दबाव में आ सकते हैं।
भाग्यांक: 4 
भाग्यशाली रंग : भूरा

-पंडित शशि पाल डोगरा वशिष्ठ ज्योतिष सदन शिमला।

 

ये भी पढ़ें.....