Daily Horoscope

Horoscope Today 12 January 2023, पढ़ें दैनिक राशिफल

200

Horoscope Today 12 January 2023

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal

मेष  दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
 आज आपको मित्रों का भरपूर सहयोग मिलने वाला है। वित्तीय स्थिति में सुधार आएगा लेकिन साथ ही ख़र्चों में भी इज़ाफ़ा होगी। 
भाग्यशाली संख्या : 9

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
 व्यवसायी नवीन साझेदारी में प्रवेश कर सकते हैं। स्थिर आय आपको व्यवसायिक क्षेत्र में बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित करेगी।
भाग्यशाली संख्या : 4


मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
 सभी काम में आपको सफलता हासिल होने के योग हैं। आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। आपके किसी समारोह में जाने की योजना बना सकते हैं।
भाग्यशाली संख्या : 7

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
 काफी समय से विलंबित कार्य पूर्ण होंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे।  विवाद को बढ़ावा न दें।
भाग्यशाली संख्या : 1

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
 आप एक महत्वाकांक्षी योजना में प्रवेश कर सकते हैं। यदि आप एक साझेदारी या संघ में प्रवेश करना चाहते हैं, तो सकारात्मक विकास संभव है।  
भाग्यशाली संख्या : 3

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscop)
 रास्ते में किसी करीबी दोस्त से आपकी मुलाकात हो सकती है। दोस्त से मिलकर आप पूरा दिन खुश होंगे।
भाग्यशाली संख्या : 9

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
 सृजनात्मक शक्ति को भी उचित दिशा मिल जाएगी। खर्च की चिंता से मन अशांत रह सकता हैं ।
भाग्यशाली संख्या : 2

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope
 व्यावसायिक उद्यम लाभ ला सकते हैं। व्यापार में आपको बड़ी सफलता मिलेगी।  छात्रों को अपने एकाग्रता के स्तर पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
भाग्यशाली संख्या : 1

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
 आज आपका दिन उत्तम रहेगा। रूके हुए कामों में आपको किसी मित्र की मदद मिल सकती है। साथ ही दोस्त से कोई खुशखबरी भी मिल सकती है। 
भाग्यशाली संख्या : 9

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscop) 
 आज धन के व्यय को लेकर चिंतित रहेंगे। नयी चीज़ों पर ध्यान लगाएँ और अपने सबसे अच्छे दोस्त की मदद लें। 
भाग्यशाली संख्या : 4

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope
 आज आपके लिए अपने जोखिम लेने की क्षमताओं पर अंकुश लगाना बेहतर होगा, किन्तु आपने पहले से जो भी जोखिम उठाए हैं, उन्हें उपयुक्त रूप से पुरस्कृत किया जाएगा।
भाग्यशाली संख्या : 7

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
 आज आप अपनी ऊर्जा अच्छे कार्यों में लगायेंगे। आपको जीवनसाथी का सहयोग मिल सकता है। घर में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। 
भाग्यशाली संख्या : 8

- पंडित शशि पाल डोगरा वशिष्ठ ज्योतिष सदन शिमला।

यह भी पढ़ें:

Horoscope Today 11 January 2023, पढ़ें दैनिक राशिफल

यह भी पढ़ें:

Horoscope Today 10 January 2023, पढ़ें दैनिक राशिफल