Aaj Ka Panchang 2 February 2023:: भीष्म द्वादशी और प्रदोष व्रत आज, जानिए आज का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang 2 February 2023:: भीष्म द्वादशी और प्रदोष व्रत आज, जानिए आज का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang 2 February 2023

Aaj Ka Panchang, 2 February 2023

Aaj Ka Panchang 2 February 2023: आज माघ शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और गुरुवार का दिन है। पंचांग के अनुसार, द्वादशी तिथि आज शाम 4 बजकर 26 मिनट तक रहेगी। उसके बाद त्रयोदशी तिथि लग जाएगी। इसके साथ ही व्रत त्योहारों की बात करें तो आज भीष्म द्वादशी का व्रत रखा जा रहा है। आज के दिन तिल संबंधी उपाय करना काफी लाभकारी होता है। आज के दिन भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करने का विधान है। इसके साथ ही आज प्रदोष व्रत भी रखा जा रहा है। गुरुवार के दिन पड़ने के कारण इसे गुरु प्रदोष व्रत कहा जाएगा। जानिए हिंदू कैलेंडर के अनुसार, आज का पंचांग, शुभ मुहूर्त, व्रत-त्योहार और राहुकाल।

आज का शुभ मुहूर्त / today's auspicious time

द्वादशी तिथि- आज शाम 4 बजकर 26 मिनट तक

वैधृति योग- आज दोपहर 12 बजकर 13 मिनट तक

विष्कुम्भ -दोपहर 12 बजकर 13 मिनट से 3 फरवरी को दोपहर 1 बजकर 1 मिनट तक

आर्द्रा नक्षत्र- आज का पूरा दिन पार कर के अगले दिन सुबह 6 बजकर 18 मिनट तक

अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 12 बजे से 12 बजकर 43 मिनट तक

आज का अशुभ समय / inauspicious time today

आज का राहुकाल: दोपहर 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक।

यम गण्ड- सुबह 6 बजकर 57 मिनट से 8 बजकर 18 मिनट तक

कुलिक - सुबह 9 बजकर 39 मिनट से 11 बजकर 1 मिनट तक

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय / sunrise and sunset times

सूर्योदय- सुबह 6 बजकर 57 मिनट

सूर्यास्त- शाम 5 बजकर 47 मिनट पर

चंद्रोदय और चन्द्रास्त का समय / moonrise and moonset times

चंद्रोदय- 2 फरवरी को दोपहर 2 बजकर 48 मिनट को

चन्द्रास्त- 3 फरवरी को सुबह 5 बजकर 17 मिनट पर

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

यह पढ़ें:

Aaj Ka Panchang: आज है जया एकादशी, जानिए पूजा के लिए शुभ मुहूर्त, योग और राहुकाल की अवधि

Aaj ka Panchang: आज के पंचांग से जानिए शुभ समय, योग, मुहूर्त और राहुकाल की अवधि

समरसता, भक्ति और ज्ञान के प्रकाशपुंज रैदास (रविदास)