aaj ka itihas
BREAKING
चंडीगढ़ के उद्योगपति एमपी चावला की बड़ी जीत; डा. लाल पैथ लैब से खाली कराया अपना परिसर, कोर्ट के आदेश से कब्जा हटा, पढ़िए चंडीगढ़ के धनास में निकली जगन्नाथ रथ यात्रा; 'महाप्रभु' की जय-जयकार से गूंजा क्षेत्र, भक्ति भाव में झूमते दिखे लोग, गजब उल्लास दिखा 11 लड़कियों से शादी के लिए 1900 लड़कों का आवेदन; इंटरव्यू के बाद 11 सिलेक्ट, लड़कियों की राय ली, घर-रोजगार को देखा गया CM भगवंत मान की आज मैरिज एनिवर्सरी; पत्नी गुरप्रीत कौर ने लिखा- मेरे हमसफ़र को शादी की सालगिरह मुबारक, आप बुलंदियों पर रहें पंजाब में यात्रियों से भरी बस पलटी; कई लोगों की मौत से हाहाकार, कार से टक्कर के बाद हुआ भीषण हादसा, CM मान ने जानकारी ली

23 November Ka Itihas (23 November की ऐतिहासिक घटनाये)

History

aaj ka itihas

aaj ka itihas : आज का इतिहास –  प्रत्येक दिन विश्व में कुछ न कुछ ऐसा होता है जो की एक महत्वपूर्ण इतिहास (Important History) बन जाता है जैसे, खेल जगत में रिकॉर्ड बनना, किसी प्रसिद्द व्यक्ति का जन्म व् मृत्यु, आज के दिन के महत्वपूर्ण दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आदि । भारत (India) और विश्व (World) में आज के दिन बहुत सी ऐसी प्रमुख ऐतिहासिक घटनायें (Historical Events) हुई जिनका जिक्र आज भी इतिहास (History) के पन्नो में किया गया है।

1705 – निकोलस रोवे का प्ले युलिसेस का लंदन में प्रीमियर किया गया।

1808 – टूडेला की लड़ाई: फ्रेंच मार्शल लेंस ने स्पैनिश सेना को हराया।

1810 – अंग्रेजी अभिनेत्री सारा बूथ ने अपने हॉलीवुड करियर की शुरुआत थिएटर रॉयल, कोवेन्ट गार्डन में की थी।

1848 – महिला मेडिकल शैक्षिक सोसाइटी बोस्टन में स्थापित की गयी।

1863 – पहली बार रंगीन फोटो बनाने की प्रक्रिया के लिए पेटेंट दी गयी।

1876 – पोर्फिरियो डीआज़ मेक्सिको के राष्ट्रपति बनाये गये।

1890 – नीदरलैंड के राजा विलियम तृतीय की मौत हुई।

1890 – इटली में पहली बार आम चुनाव हुआ।
 

1892 – लोमानी कांगो के युद्ध में बेल्जियम ने अरब को हराया। युद्ध में करीब 3000 लोग मारे गये।

1909 – राइट बंधुओं ने विमानों के उत्पादन के लिए 10 लाख डॉलर की पूंजी से कंपनी की स्थापना की।

1926 - आध्यात्मिक गुरु सत्य साईं बाबा का जन्म।

1927 – ऑटोमेटेड म्यूजिकल इंस्ट्रुमेंट नाम की कंपनी ने पहला ज्यूक बॉक्स तैयार किया।

1936 - फोटो पत्रकारिता में एक अलग पहचान रखने वाली पत्रिका लाइफ का पहला अंक प्रकाशित हुआ।

1937 – देश के प्रख्यात भौतिक विज्ञानी, जीवविज्ञानी और पुरातत्वविद् जगदीशचंद्र बसु का निधन।

1946 – वियतनाम के हैफ्योंग शहर में फ्रांसीसी नौसेना के जहाज में लगी भीषण आग में 6000 लोग मारे गए।

1967 – दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज गैरी कर्स्टन का जन्म हुआ। उनकी कोचिंग में भारतीय टीम ने 2011 में विश्व कप जीता था।

1971 – चीन यूएन की सुरक्षा परिषद का सदस्य बना।

1980 – इटली में भूकंप के चलते 2600 लोग मारे गये।

1983 – देश में पहली बार नयी दिल्ली में राष्ट्रमंडल शिखर सम्मेलन का आयोजन हुआ।

1990 – बीसवीं सदी के सबसे महान लेखकों में शुमार रोल्?ड डाल का निधन।

1992 – आईबीएम ने साइमन, एक हैंडहेल्ड, टचस्क्रीन मोबाइल फोन और पीडीए की शुरुआत की, जिसे पहला स्मार्टफोन माना जाता है।

2005 – एलेन जॉनसन सरलीफ ने लाइबेरियन आम चुनाव जीता, जिससे वह अफ्रीका में पहली लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित महिला प्रमुख बनीं।

2009 – फिलीपींस में 32 मीडियाकर्मियों की हत्या की गयी।

2011 - यमन के राष्ट्रपति अली अब्दुल्लाह सालेह ने 33 वर्ष के शासन के बाद इस्तीफा दिया।

ये भी पढ़ें ....

 

ये भी पढ़ें ....

 

ये भी पढ़ें ....