आधार अपडेट अब और भी आसान: घर बैठे ऐप से सुधारें विवरण- पढ़ें पूरी खबर

आधार अपडेट अब और भी आसान: घर बैठे ऐप से सुधारें विवरण- पढ़ें पूरी खबर

Aadhaar Updates Just Got Easier

Aadhaar Updates Just Got Easier

 रांची। Aadhaar Updates Just Got Easier, पहले आधार को अपडेट करवाने के लिए लंबी लाइन लगनी पड़ती थी। लेकिन अब ये स्थिति नहीं है। अब ऐप के माध्यम से आप आधार से संबंधित कई अपडेट खुद से कर सकते हैं।

ये बातें UIDAI के रिजनल सेंटर के निदेशक नीरज कुमार ने कहीं। वो सोमवार को दैनिक जागरण के रांची कार्यालय में आधार से संबंधित आवश्यक बातों की जानकारी देने पहुंचे थे।

उन्होंने बताया कि माता-पिता अपने 15 वर्षीय बच्चों का आधार आवश्यक रूप से अपडेट करवा लें। इसके लिए 30 सितंबर 2026 तक उन्हें कोई भी शुल्क नहीं देना है। कोई समस्या है तो आप हेल्पलाइन नंबर 1947 पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

इसके अलावा ईमेल आइडी ([email protected]) पर भी अपनी समस्या से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। मौके पर नीरज कुमार के साथ उनके दो सहयोगी निखिल और अब्दुल भी उपस्थित थे।

आधार अपडेट के चरण

नीरज कुमार ने बताया कि आधार अपडेट करने के कई चरण हैं। जिसमें सबसे पहले नाम में बदलाव होता है। इसमें भी दो चरण होते हैं।

पहला पहला एक दो नाम के अक्षर और इसके बाद टाइटल में बदलाव। इसमें बहुत परेशानी नहीं होती है। पासपोर्ट सहित अन्य डाक्यूमेंट देकर इसे बदला जा सकता है।

unnamed (42)

दूसरा आता है मेजर चेंज। इसमें पूरी पहचान बदल जाती है। इसके लिए केंद्र या राज्य सरकार का एक गजट नॉटिफिकेशन प्रकाशित करना होता है, जिसके लिए आपको एफिडेविड देना पड़ता है।

इसके बाद आता है जेंडर में बदलाव। इसमें एक बार जेंडर बदलने का मौका दिया जाता है। वहीं पता और मोबाईल नंबर अपडेट करने की कोई सीमा नहीं है।

बच्चों के लिए है आवश्यक है बायोमेट्रिक अपडेट

निदेशक ने बताया कि बच्चों के लिए माइंडेटरी बायोमेट्रिक अपडेट की प्रक्रिया है। इसमें जो बच्चे पांच से सात साल के वर्ग में आते हैं उनको आवश्यक रूप से बायोमेट्रिक आधार अपडेट करवाना है।

आपको बच्चे का आधार पर तो उसे आधार सेंटर ले जाकर फिंगर प्रिंट, फेस और आइ स्कैन करानी है। ये सरकार की ओर से आवश्यक है। दूसरा है 15 से 17 साल के वर्ग में।

unnamed (43)

अगर आप सात साल के बच्चों का आधार अपडेट नहीं करवाते हैं, तो उनका आधार बायोमेट्रिक लॉक हो जाता है। 15 वर्ष से अधिक बच्चों का आधार अपडेट नहीं करवाने से दसवीं की परीक्षा के समय आधार वेरिफिकेशन में समस्या आती है।

इसके अलावा बच्चों के बैंक अकाउंट खुलवाने और किसी स्कीम में आधार अपडेट होने का लाभ मिलता है। इसके लिए काफी तेजी में काम हो रहा है।

बिना सेंटर जाए ऐप का करें इस्तेमाल और अपडेट करें आधार

अब आपको आधार सेंटर जाने की जरूरत नहीं है। इसके लिए हमलोगों ने दो आधार ऐप जारी किये हैं। जिसके माध्यम से घर बैठे भी आधार में अपडेट किया जा सकता है।

इसमें पहला है आधार यूटिलिटी एप। इसमें आधार डाउनलोड, ID इनफार्मेशन शेयर, मोबाईल नंबर अपडेट, एड्रेस अपडेट और बायोमेट्रिक लॉक की सर्विस मिलती है।

unnamed (44)

इसके बाद दूसरा ऐप है- माय आधार एप। इस एप में भी आपको कई सर्विस मुहैया कराई जाती है। ये दोनों ऐप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। वहीं बुर्जुग लोगों को मेरी सलाह है कि वो 10 वर्ष में एक बार आधार अपडेट करवा लें, जिससे फिंगरप्रिंट या स्कैन करने में समस्या नहीं हो।

अब 14 जिलों में खोले जा रहे हैं आधार सेंटर

निदेशक ने बताया कि पहले झारखंड के तीन जिलों में आधार सेंटर था, लेकिन अब 14 जिलों में आधार का सेंटर खोलने की तैयारी चल रही है। वहीं कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से 22 जिलों में दो काउंटर के माध्यम से आधार संबंधित सेवा प्रदान की जा रही है।

वहीं, ब्लाक सेंटर पर आधार काउंटर खोला गया है। इसकी शुरुआत नामकुम ब्लाक से की गयी है। पूरे झारखंड में 2500 से अधिक सेंटर हैं। जो अलग-अलग सेक्टर के माध्यम से है।

अब हम पोर्टल शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं जिससे आपको आधार सेंटर की सही और सटीक जानकारी मोबाईल के माध्यम से मिल सकेगी। वर्तमान में रांची जिला में 175 आधार सेंटर हैं।

झारखंड में 40 हजार स्कूलों के बच्चों का आधार अपडेट पेंडिंग

झारखंड में 44 हजार 311 स्कूल हैं। इसमें 17 लाख 99 हजार 999 लोगों का आधार पेंडिंग है। इतने बच्चों का अंगूठा लगाकर आधार अपडेट करवाना है। 44 हजार में 40 हजार स्कूल ऐसे हैं, जो 100 या इससे अधिक बच्चों का आधार अपडेट करना जरूरी है।

इसलिए स्कूलों को चाहिए कि अगर किसी तरह की समस्या हो रही है तो हमसे कहें। हम उसके लिए अलग से कैंप लगावा देंगे। कल तक हमलोगों ने 12 लाख बच्चों का आधार अपडेट करवाया है। स्कूल को चाहिए कि उनके जो व्हाट्ऐप बने हुए हैं उसमें क्लासटीचर के माध्यम से आधार अपडेट करवाने के लिए कहें।