A unique example of service to humanity on the birth anniversary of the Nirankari Satguru

निरंकारी सतगुरु के जन्मोत्सव पर मानव सेवा की अनूठी मिसाल, स्वास्थ्य जांच शिविरों के रूप में सेवा का अनुपम उपहार

A unique example of service to humanity on the birth anniversary of the Nirankari Satguru

A unique example of service to humanity on the birth anniversary of the Nirankari Satguru

A unique example of service to humanity on the birth anniversary of the Nirankari Satguru- चंडीगढ़I परम श्रद्धेय सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की दिव्य प्रेरणाओं से आलोकित संत निरंकारी मिशन सदैव मानव सेवा, समाज कल्याण और लोकमंगल के पावन कार्यों के लिए समर्पित रहा है। इसी सेवा भावना को आगे बढ़ाते हुए संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के तत्वावधान में, सतगुरु माता जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में संत निरंकारी हेल्थ सिटी के सौजन्य से दिल्ली-एनसीआर के लगभग 50 स्थानों पर भव्य स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

संत निरंकारी मंडल के सचिव आदरणीय श्री जोगिंदर सुखीजा जी ने इस संदर्भ में जानकारी सांझा करते हुए बताया कि यह विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर 13 से 15 मार्च 2026 तक प्रातः 7:00 से 11:00 बजे तक आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न जांचें टाटा 1 एम जी के सहयोग से संपन्न की जाएंगी। ब्लड शुगर, रक्तचाप (बी.पी.) जैसी आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी, जबकि संपूर्ण स्वास्थ्य परीक्षण के लिए केवल न्यूनतम शुल्क निर्धारित किया गया है, ताकि अधिक से अधिक लोग इस सेवा का लाभ प्राप्त कर सकें।

इन स्वास्थ्य शिविरों का लाभ मिशन द्वारा गोद लिए गए गाँवों पट्ठीकल्याणा, पांच्छी गुजरान, मंडोरा गांव और भोडवाल मांजरी के निवासियों सहित हजारों नागरिकों तथा समाज के विभिन्न समुदायों को प्राप्त होगा। चिकित्सा क्षेत्र के अनुभवी डॉक्टरों, प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मियों तथा समर्पित स्वयंसेवकों की सेवाओं के माध्यम से नागरिकों को सहज, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएंगी। यह महत्वपूर्ण पहल न केवल स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देगी, बल्कि समाज में सेवा, समर्पण और मानवीय संवेदनशीलता की भावना को भी सुदृढ़ बनाएगी।

सतगुरु माता जी का सदैव यही प्रयास रहा है कि ऐसे पावन अवसरों को केवल उत्सव तक सीमित न रखते हुए उन्हें मानवता की सेवा और लोककल्याण के कार्यों से जोड़ा जाए। मिशन के मूल सिद्धांतों के अनुरूप स्वास्थ्य, शिक्षा और आध्यात्मिकता के माध्यम से समाज को सशक्त और उन्नत बनाने की यह पावन पहल निरंतर आगे बढ़ती रहेगी।

निश्चित रूप से, यह सेवामयी प्रयास समाज में स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के साथ-साथ परस्पर सहयोग, सेवा भाव और आध्यात्मिक जागृति की भावना को भी प्रोत्साहित करेगा। सतगुरु माता जी के आशीर्वाद से यह मानव सेवा की प्रेरणादायी यात्रा निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहेगी।

आध्यात्मिक ऊर्जा और आत्मिक शांति का दिव्य संगम

सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित जी की पावन हजूरी में 13 मार्च 2026 को ग्राउंड नं. 2, बुराड़ी रोड, दिल्ली में सायं 5:00 से रात्रि 9:00 बजे तक एक विशेष सत्संग समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस दिव्य आध्यात्मिक कार्यक्रम में दिल्ली एवं आसपास के क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु भक्त उपस्थित होकर सतगुरु माता जी के प्रेरणादायक सत्संग वचनों से आत्मिक शांति, आध्यात्मिक ऊर्जा और जीवन के लिए सकारात्मक प्रेरणा प्राप्त करेंगे।