एक पेड़ मां के नाम – सीएसआईआर-ईमटैक में वृक्षारोपण अभियान

एक पेड़ मां के नाम – सीएसआईआर-ईमटैक में वृक्षारोपण अभियान

Tree Plantation Drive

Tree Plantation Drive

रंजीत शम्मी चंडीगढ़। Tree Plantation Drive: शनिवार को सीएसआईआर-सूक्ष्मजीव प्रौद्योगिकी संस्थान (ईमटैक) चंडीगढ़ में  स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के तहत योजनाबद्ध गतिविधियों के अनुसार वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया।संस्थान के कार्यवाहक निदेशक डॉ. कार्तिकेयन सुब्रमणियन ने “एक पेड़ मां के नाम” वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया।

Tree Plantation Drive

डॉ. सुब्रमणियन ने कर्मचारियों को संबोधित किया और हमारे जीवन में मां और पौधों की महत्वपूर्ण भूमिका पर चर्चा की।संस्थान के प्रशासनिक अधिकारी सी.ए. बोध ने भी इस अवसर पर वृक्षारोपण किया।इस अवसर पर बोलते हुए नोडल अधिकारी (स्वच्छता पखवाड़ा) यश पाल ने कार्यक्रम के विषय की प्रासंगिकता और भारत सरकार और सीएसआईआर द्वारा इस अभियान को मनाने के लिए निर्धारित दृष्टिकोण पर प्रकाश डाला।