पारिवारिक कलह और शराब की लत का खौफनाक अंत: दुबग्गा में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
A Tragic End to Family Strife and Alcohol Addiction
काकोरी (लखनऊ)। A Tragic End to Family Strife and Alcohol Addiction, पारिवारिक कलह के चलते दुबग्गा में एक युवक ने आत्महत्या कर ली। छंदोईया खेड़ा निवासी संतोष कश्यप (38 ) बढ़ई का काम करते थे। बताया जा रहा है कि वह शराब का आदी था और विरोध करने पर उसका पत्नी से अक्सर झगड़ा होता था।
पत्नी गीता ने बताया कि मंगलवार रात करीब दस बजे बिना खाना खाए संतोष घर के बाहर चले गए थे,काफी देर तक इंतजार किया लेकिन वह नही आए। बच्चों के साथ सभी लोग सो गए । बुधवार सुबह उठने पर देखा तो संतोष ने छत के ऊपर पड़ी तीन शेड के लोहे के एंगल से रस्सी के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी।
घटना देख पत्नी बेसुध हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । आसपास रहने वाले लोगों के अनुसार पांच दिन पहले भी पति और पत्नी में झगड़ा हुआ था,मौके पर डायल 112 पुलिस गई थी, दोनों को समझाबुझा कर चली आई थी, उनके तीन बच्चे बेटी लाडो (14) दिशा (11) और बेटा नैतिक है।