जेवर से 'नए भारत' की हुंकार: पीएम मोदी के ऐतिहासिक भाषण की 10 सबसे बड़ी बातें
A Roar for 'New India' from Jewar
नई दिल्ली। A Roar for 'New India' from Jewar, जेवर में बने एशिया के सबसे बड़े Noida International Airport के उद्घाटन के मौके पर पीएम Narendra Modi ने देश के एविएशन सेक्टर, किसानों, युवाओं और विकास को लेकर बड़ा विजन सामने रखा।
अपने संबोधन में उन्होंने जहां पिछली सरकारों पर निशाना साधा, वहीं ‘नए भारत’ की तेज रफ्तार विकास यात्रा का भी जिक्र किया। आइए जानते हैं पीएम मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें—
1- जनता से कराया ‘उद्घाटन’
अपने भाषण के अंत में पीएम मोदी ने लोगों से मोबाइल की फ्लैश लाइट ऑन कराकर एयरपोर्ट का उद्घाटन करवाया और इसे जनता की ‘अमानत’ बताया। उन्होंने कहा कि मैंने सिर्फ पर्दा उठाया है उद्घाटन आप सभी करिए।
2- एमआरओ में आत्मनिर्भर बनने का लक्ष्य
पीएम ने कहा कि पहले देश में हवाई जहाजों की सर्विसिंग की पर्याप्त सुविधा नहीं थी और 85% विमान विदेश भेजने पड़ते थे। अब जेवर में एमआरओ सुविधा से भारत आत्मनिर्भर बनेगा।
3- उड़ान योजना से आम लोगों को फायदा
UDAN Scheme का जिक्र करते हुए पीएम ने बताया कि अब तक 1.6 करोड़ लोग हवाई यात्रा कर चुके हैं और इसके लिए 29 हजार करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए।
4- 2014 के बाद एयरपोर्ट में बड़ा इजाफा
उन्होंने कहा कि 2014 से पहले देश में 74 एयरपोर्ट थे, जो अब बढ़कर 120 से ज्यादा हो गए हैं—यह ‘उड़ान’ के विस्तार का प्रमाण है।
5- इथेनॉल से कम हुआ कच्चे तेल का आयात
पीएम ने किसानों की सराहना करते हुए कहा कि गन्ने से बने इथेनॉल की वजह से देश को करीब 4.5 करोड़ बैरल कच्चा तेल कम आयात करना पड़ा।
6- नोएडा को लेकर पुरानी सरकारों पर तंज
उन्होंने कहा कि पहले के मुख्यमंत्री अंधविश्वास के कारण नोएडा आने से डरते थे, जबकि अब यह क्षेत्र विकास का प्रतीक बन चुका है।
7- दादरी बनेगा लॉजिस्टिक हब
पीएम ने बताया कि दादरी में दो बड़े फ्रेट कॉरिडोर मिल रहे हैं, जिससे किसानों और व्यापारियों के उत्पाद दुनियाभर तक आसानी से पहुंचेंगे।
8- हर 2 मिनट में एक उड़ान का लक्ष्य
नोएडा एयरपोर्ट को लेकर उन्होंने कहा कि यह ऐसा एयरपोर्ट होगा जहां से हर 2 मिनट में एक फ्लाइट उड़ान भरेगी—यह देश के एविएशन भविष्य का संकेत है।
9- युवाओं के लिए रोजगार के अवसर
प्रधानमंत्री मोदी ने एमआरओ और एयरपोर्ट प्रोजेक्ट से बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार मिलने की बात कही गई।
10- यूपी बना इंटरनेशनल एयरपोर्ट का हब
पीएम ने कहा कि अब उत्तर प्रदेश देश का वह राज्य बन गया है जहां सबसे ज्यादा इंटरनेशनल एयरपोर्ट हैं।
यह उद्घाटन सिर्फ एक एयरपोर्ट का नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश और देश के इंफ्रास्ट्रक्चर, एविएशन और आर्थिक विकास के नए युग की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।