लखनऊ में होगा कृषि क्षेत्रीय सम्मेलन, कई राज्यों के मंत्री होंगे शामिल

लखनऊ में होगा कृषि क्षेत्रीय सम्मेलन, कई राज्यों के मंत्री होंगे शामिल

A Regional Agriculture Conference will be held in Lucknow

A Regional Agriculture Conference will be held in Lucknow

लखनऊ। A Regional Agriculture Conference will be held in Lucknow, भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा कृषि पर क्षेत्रीय सम्मेलन का आयोजन लखनऊ में किया जाएगा। 17 अप्रैल को होने वाले इस आयोजन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, दिल्ली, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर व लद्दाख राज्यों के कृषि मंत्री व वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।

सूर्य प्रताप शाही ने बताया कि कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा कई महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई जा रही हैं। इनके माध्यम से कृषि उत्पादकता को बढ़ाना, किसानों की आजीविका को सुदृढ़ करना और कृषि क्षेत्र का सतत विकास आदि लक्ष्यों की प्राप्ति में राज्यों की भूमिका महत्वपूर्ण है।

क्षेत्रीय सम्मेलन कृषि और संबद्ध क्षेत्रों से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर विचार-विमर्श करने, महत्वपूर्ण योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा करने और राज्यों के बीच सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों को साझा करने के लिए एक प्रभावशाली मंच प्रदान करेगा। इसका विस्तृत कार्यक्रम शीघ्र ही साझा किया जाएगा।