गोरखपुर में टेक्नोलॉजी का नया केंद्र: एसटीपीआई पार्क से बढ़ेगा आईटी सेक्टर
A New Hub of Technology in Gorakhpur
गोरखपुर। A New Hub of Technology in Gorakhpur, गीडा में करीब 20 करोड़ रुपये की लागत से साफ्टवेयर टेक्नोलाजी पार्क्स आफ इंडिया (एसटीपीआइ) केंद्र बनकर तैयार हो गया है। इसके साथ ही शहर में तकनीकी विकास को नई दिशा देने की तैयारी पूरी हो गई है।
गीडा में बनकर तैयार साफ्टवेयर टेक्नोलाजी पार्क के जरिए अब गोरखपुर में आइटी स्टार्टअप ईकोसिस्टम विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को इस अत्याधुनिक साफ्टवेयर टेक्नोलाजी पार्क आफ इंडिया (एसटीपीआइ) केंद्र का लोकार्पण करेंगे।
गीडा के सेक्टर 7 में 14,500 वर्ग मीटर भूमि पर 20 करोड़ की लागत से इस साफ्टवेयर टेक्नोलाजी का निर्माण उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से किया गया है। यह पार्क आइटी, आइटीईएस, बीपीओ और स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए हाई-स्पीड इंटरनेट और बुनियादी ढांचा प्रदान करेगा। 3.5 एकड़ में फैले इस पार्क में स्थापित होने वाली 36 इकाइयों में 15 हजार से अधिक को रोजगार मिलेगा।
केंद्र में 50 सीटर प्लग एंड प्ले कार्यक्षेत्र के साथ 6000 वर्गफुट का इंक्यूबेशन स्पेस और इतने ही क्षेत्रफल में सेमी फर्निश्ड इंक्यूबेशन स्पेस विकसित किया गया है। इसके अलावा 54 लोगों की क्षमता वाला आडिटोरियम, आधुनिक कांफ्रेंस रूम, नेटवर्क आपरेशन्स सिस्टम और कैफेटेरिया जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं।
योगी सरकार की टियर-टू शहरों में तकनीकी उद्यमिता को प्रोत्साहन देने की योजना के तहत स्थापित यह साफ्टवेयर टेक्नोलाजी पार्क युवाओं को स्टार्टअप से जोड़ने में अहम भूमिका निभाएगा। साफ्टवेयर टेक्नोलाजी पार्क के संचालन से डेटा कलेक्शन, साफ्टवेयर डेवलपमेंट और रिमोट इंफ्रास्ट्रक्चर मैनेजमेंट जैसे क्षेत्रों में नए स्टार्टअप शुरू होने की उम्मीद है, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।