बिहार में तकनीक का नया युग: IIT पटना में 'बिजनेस पार्क' और स्टार्टअप क्रांति

बिहार में तकनीक का नया युग: IIT पटना में 'बिजनेस पार्क' और स्टार्टअप क्रांति

A New Era of Technology in Bihar

A New Era of Technology in Bihar

पटना। A New Era of Technology in Bihar, सूचना प्रावैधिकी व खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने गुरुवार को कहा कि बिहार के युवाओं में प्रतिभा, संकल्प और नवाचार की अपार क्षमता है।

प्रदेश की नई पीढ़ी को अबतक दुनिया केवल आईएएस और आईपीएस के रूप में देखती रही है, जबकि आज बिहारी बच्चे टेक्नोलाजी के क्षेत्र में अपना परचम लहरा रहे हैं।

आइआइटी पटना में इन्क्यूबेशन सेंटर के 10वें स्थापना दिवस पर कार्यक्रम

उन्होंने कहा कि आईआईटी पटना में बिजनेस पार्क खोलने की तैयारी चल रही है। मंत्री आईआईटी पटना के इन्क्यूबेशन सेंटर के 10वें स्थापना दिवस समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थीं।

निदेशक प्रो. टीएन सिंह की मौजूदगी में आईआईटी के इन्क्यूबेशन सेंटर ने एम्स, पटना और जेएचपीआईईजीओ के साथ दो समझौता पत्रों (MOU) पर हस्ताक्षर भी किए।

मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि सरकार राज्य में एक मजबूत स्टार्टअप और तकनीकी नवाचार पारिस्थतिकी तंत्र विकसित कर रही है।

हमारा उद्देश्य केवल स्टार्टअप को प्रोत्साहित करना नहीं, बल्कि उन्हें विचार से लेकर उत्पाद को उपयोगकर्ताओं तक पहुंचाना के लिए सभी जरुरी अवसंरचना, मार्गदर्शन और सहयोग उपलब्ध कराना है।

आईआईटी पटना जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में इस तरह के समारोह राज्य के तकनीकी पारिस्थिकी तंत्र को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होंगे। 

बड़े लक्ष्य निर्धारित करें युवा

मंत्री कहा कि सूचना प्रावैधिकी विभाग द्वारा राजधानी पटना के बिस्कोमान टावर में अत्याधुनिक स्टार्टअप कार्यस्थल विकसित किया गया है।

जहां “प्लग एंड प्ले” आइटी इन्फ्रास्ट्रक्चर के साथ कार्य करने की सुविधा उपलब्ध है। साॅफ्टवेयर टेक्नालोजी पार्क की स्थापना दरभंगा और भागलपुर में भी की गई है।

उन्होंने कहा कि मैं यहां उपस्थित सभी युवा नवप्रवर्तकों और उद्यमियों से आग्रह करती हूं कि वे बड़े लक्ष्य निर्धारित कर निर्भीक होकर नवाचार करें और समाज की वास्तविक तकनीकी चुनौतियों के नए-नए समाधान विकसित करें।

उन्होंने कहा कि मैं खेल की दुनिया से आती हूं। जहां मैंने हारना नहीं सीखा है। इस मौके पर आइआइटी पटना के निदेशक प्रो. टीएन सिंह ने कहा कि आईआईटी पटना के प्रयासों के राज्य के चार इंजीनियरिंग कालेजों में इन्क्यूबेशन सेंटर संचालित किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम को जेएचपीआईईजीओ के कंट्री डायरेक्टर डाॅ. अमित शाह और बीआरएसी के प्रबंध निदेशक जीतेंद्र कुमार ने भी संबोधित किया।