दिल्ली के मजलिस पार्क में चार मंजिला इमारत में भीषण आग, DRDO वैज्ञानिक का घर जलकर खाक

दिल्ली के मजलिस पार्क में चार मंजिला इमारत में भीषण आग, DRDO वैज्ञानिक का घर जलकर खाक

1000259838

A massive fire broke out in a four-storey building in Delhi's

बाहरी दिल्ली। A massive fire broke out in a four-storey building in Delhi's, बाहरी दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में स्थित मजलिस पार्क की गली नंबर-10 में शनिवार रात 9:19 बजे एक चार मंजिला मकान की तीसरी मंजिल पर भीषण आग लग गई। देखते-देखते आग पूरी इमारत में फैल गई।

बताया गया कि आवास वैज्ञानिक अरि सुदन तिवारी का है और उनका मकान पूरी तरह से जलकर खाक हो गया। इनका परिवार अभी बिहार गया हुआ है।

तेज थीं आग की लपटें

जानकारी के अनुसार, अचानक भीषण आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। एक स्थानीय व्यक्ति के अनुसार, आग की लपटें इतनी तेज थीं कि इमारत की तीसरी मंजिल पर रहने वाले डीआरडीओ वैज्ञानिक का पूरा घर जलकर पूरी तरह खाक हो गया। हालांकि, मामले की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को दी।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। स्थानीय लोगों ने बताया आग की शुरुआत इमारत के तीसरे फ्लोर से हुई थी और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

घटना करीब 9:18 बजे की

पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव के अनुसार, रात लगभग 9:18 बजे नई दिल्ली के मजलिस पार्क स्थित गली नंबर 10, सी-504 में आग लगने की सूचना मिलने पर आदर्श नगर थाना के पुलिसकर्मी सहायक पुलिस अधिकारी राजेश कुमार के मार्गदर्शन में तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि आग भीषण थी।

घटना की गंभीरता को देखते हुए लगभग 25 पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और निवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भीड़ प्रबंधन और आसपास के घरों से उन्हें निकालने की तत्काल कार्रवाई की। इलाके की संकरी गलियों के कारण दमकल गाड़ियों को सही जगह तक पहुंचने में कठिनाई हुई।

पुलिसकर्मियों को करनी पड़ी कड़ी मशक्कत

इस दौरान, घटनास्थल पर मौजूद पुलिस अधिकारी के मार्गदर्शन में पुलिसकर्मियों ने पास में उपलब्ध पानी के पाइपों की सहायता से आग बुझाने के प्रारंभिक प्रयास किए। ऑपरेशन के दौरान घटनास्थल पर एक सिलिंडर फट गया, जिसके कारण पुलिसकर्मियों को सुरक्षित स्थान पर ले जाना पड़ा।

इसके बाद, दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का काम अपने हाथ में ले लिया। इस दौरान दो और धमाकों की आवाजें भी सुनाई दीं, जिनके बारे में संदेह है कि वे इमारत में लगे एयर कंडीशनर की बाहरी इकाइयों से हुए थे।

आग पर काबू पाने और उसे बुझाने के लिए कुल पांच दमकल गाड़ियां तैनात की गईं। प्रभावित घर के पास की सड़क पर लगभग 1,000 लोग जमा हो गए थे। हालांकि, समय पर लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने और पुलिस एवं दमकल कर्मियों के समन्वित प्रयासों के कारण कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।

इस दौरान मौके पर एसीपी जहांगीर पुरी, पुलिसकर्मियों के साथ, घटनास्थल पर मौजूद थे और उन्होंने कानून व्यवस्था की निगरानी की। भीड़ को संभालने, निवासियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने और आग बुझाने के अभियान में पुलिसकर्मियों की त्वरित प्रतिक्रिया, साहस और समर्पित प्रयासों की स्थानीय जनता ने सराहना की। फिलहाल पुलिस टीम आग लगने के कारण की आगे की जांच जारी है।