अंबेडकरनगर में सड़क और फुटपाथ अतिक्रमण हटाने के लिए बड़ा अभियान
A massive drive to remove encroachments on roads
अंबेडकरनगर। जिला मुख्यालय की प्रमुख सड़कों पर सुगम यातायात व सड़क की भूमि खाली कराने के लिए लोक निर्माण विभाग और नगरपालिका प्रशासन का संयुक्त अभियान गुरुवार को चलाया जाएगा। विक्रमादित्य सिंह तिराहा से पटेल नगर तक, मालीपुर रोड, दोस्तपुर मार्ग व ओवरब्रिज के नीचे, बसखारी और पहितीपुर मार्ग पर अस्थाई अतिक्रमण करने वाले 300 से अधिक दुकानों और मकानों पर बुलडोजर से ध्वस्त किया जाएगा।
गत 10 फरवरी नगरपालिका और लोक निर्माण विभाग ने फुटपाथ, नालियों व नालों पर स्थाई तथा अस्थाई अतिक्रमण भवनों पर लाल निशान लगाकर नोटिस दिया गया था स्वयं अतिक्रमण हटाने के लिए। कुछ बुलडोजर डर से स्वयं हथौड़ी चला कर अतिक्रमण हटा लिए हैं। जिन लोगों नहीं हटाया है अब बुलडोजर से ध्वस्त और जुर्माना लगाया जाएगा।
गत दिनों अकबरपुर-अयोध्या मार्ग पर करीब 206 दुकानों व मकानों पर बुलडोजर चलाकर स्थाई व अस्थाई अतिक्रमण ध्वस्त किया था। अब टांडा, दोस्तपुर मार्ग व ओवरब्रिज के नीचे, पटेलनगर, बसखारी और पहितीपुर मार्ग पर ध्वस्त करने की तैयारी है। नगरपालिका और लोक निर्माण विभाग ने फुटपाथ, नालियों व नालों पर अतिक्रमण करने वालों को नोटिस भेजा है। दो सप्ताह में अतिक्रमण न हटाने पर बुलडोजर चलाया जाएगा। इस पहल से अतिक्रमणकारियों में खलबली मची है।
जाम की वजह बना अतिक्रमण जिला मुख्यालय पर जाम लगने की मुख्य वजह अतिक्रमण बनता है। रोजाना सुबह से शाम तक लगने वाले जाम में वाहन सवार रास्ते में फंसे रहते हैं। आफिस तथा स्कूल जाने वालों को काफी परेशानी होती है। इसके कारण सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कराने का अभियान चलाया जा रहा है।
फुटपाथों पर दुकान लगवाने के लिए लेते सुविधा शुल्क
अभियान के धमते ही जिम्मेदारों की अनदेखी का फायदा उठाकर दुकानदार फिर मनमानी कर पटरियों एवं सड़कों तक कब्जा कर लेते हैं। इससे वाहन सवारों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ता है।शहजादपुर में टू लेन सड़क निर्माण संग दोनों किनारों पर फुटपाथ बनाए गए हैं।
दुकानदार फुटपाथ का उपयोग निजी संपत्ति के रूप में करते हैं। अधिकांश सड़कों के फुटपाथ का यही हाल है।यहां फुटपाथ हर दिन बिकते हैं और उसपर दुकान लगाने वालों से सुविधा शुल्क वसूला जा है।ठेला दुकानदारों से 50-100 रुपये लिए जाते हैं।
लोक निर्माण विभाग सहायक अभियंता अजय जायसवाल व नगर पालिका अधिशासी अधिकारी विशाल सारस्वत ने बताया कि 15 दिन के लिए नोटिस दिया गया था। जिन लोगों द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाया गया होगा गुरुवार को बुलडोजर से कार्रवाई होगी।