महिला को घर में गाड़ी पार्क करने में मदद के बहाने ले उड़ा स्विफ्ट कार, पुलिस ने पकड़ा तो कबूला गुनाह

महिला को घर में गाड़ी पार्क करने में मदद के बहाने ले उड़ा स्विफ्ट कार, पुलिस ने पकड़ा तो कबूला गुनाह

Man Stole a Swift Car after Luring a Woman Away

Man Stole a Swift Car after Luring a Woman Away

अर्थ प्रकाश संवाददाता
पंचकूला। Man Stole a Swift Car after Luring a Woman Away: 
शातिर चोर अपने मंसूबे को अंजाम देने में जरा भी नहीं चूकते, भले ही उन्हें कोई मदद के पुकारता ही क्यों ना हो। ऐसा ही मामला पंचकूला में सामने आया जहां मौकापरस्त चोर एक महिला की मदद के बहाने उसकी स्विफ्ट कार ले उड़ा। गनीमत रही कि पंचकूला पुलिस की मुस्तैदी से चोर चंद समय में ही पकड़ा गया। दरअसल, यह घटना 31 जनवरी को घटित हुई, जब सैक्टर-7 निवासी ज्योति अपनी सफेद रंग की स्विफ्ट कार में बाहर से लौटी। कार को घर के अंदर पार्क करवाने के लिए उसने गली से गुजर रहे एक अज्ञात व्यक्ति को आवाज देकर मदद के लिए बुलाया। आरोपी ने कार को आगे से मोड़कर लाने का बहाना बनाया और झांसा देकर कार लेकर लेकर मौके से फरार हो गया।

पीड़िता की शिकायत पर थाना सैक्टर-7 की पुलिस मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच के दौरान घटना स्थल का निरीक्षण किया गया तथा आसपास के लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा। कल क्राइम ब्रांच सैक्टर-26 पंचकूला के मुख्य सिपाही प्रवेश कुमार को चोरी की कार के आरोपी बारे गुप्त सूचना मिली। पुलिस छापेमारी करते हुए आरोपी चांद उर्फ चन्दन तक पहुंच गई। 27 साल का चांद मूल रूप से उत्तर प्रदेश और इन दिनों चंडीगढ़ में किराये पर रहता है। गहन पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी की वारदात को अकेले अंजाम देने की बात स्वीकार की। आरोपी के खुलासे पर चोरीशुदा स्विफ्ट कार बरामद कर ली गई। मामले में आगे की जांच जारी है। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को न्यायालय में पेश कर 14 दिन का न्यायिक रिमांड मंजूर करवाकर जेल भेज दिया। पंचकूला पुलिस ने नागरिकों से अपील की कि किसी भी अज्ञात अथवा संदिग्ध व्यक्ति पर भरोसा न करें तथा किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

महिला की मदद को घर में गाड़ी पार्क करने के बहाने ले उड़ा स्विफ्ट कार; पकड़ा तो कबूला जुर्म