उत्तर प्रदेश पुलिस के लिए बड़ी पहल: 500 फॉरेंसिक विशेषज्ञों का प्रशिक्षण

उत्तर प्रदेश पुलिस के लिए बड़ी पहल: 500 फॉरेंसिक विशेषज्ञों का प्रशिक्षण

A major initiative for Uttar Pradesh Police

A major initiative for Uttar Pradesh Police

  • यूपी पुलिस को मिलेंगे 500 प्रशिक्षित फॉरेंसिक विशेषज्ञ।
  • UPSIFS में 300 विशेषज्ञों का प्रशिक्षण पूरा।
  • अगले तीन माह में 200 और विशेषज्ञ तैयार।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ अब तकनीक और वैज्ञानिक जांच का शिकंजा और कसने जा रहा है। राज्य की पुलिस को आधुनिक बनाने के लिए उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट आफ फारेंसिक साइंस (यूपीएसआइएफएस) में 500 विशेषज्ञों को प्रशिक्षित करने की योजना पर काम किया जा रहा है।

अब तक 300 विशेषज्ञों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है, शेष 200 को भी अगले तीन माह में प्रशिक्षित कर दिया जाएगा। संस्थान के संस्थापक निदेशक डा. जीके गोस्वामी ने बताया कि अभी फारेंसिक विशेषज्ञों के तीन बैचों के जरिए पुलिस कर्मियों और अफसरों को तकनीकी बारीकियों में दक्ष बनाया गया है।

चौथा बैच 27 अप्रैल से शुरू किया जाएगा और इसके बाद पांचवें चरण में बाकी विशेषज्ञ भी तैयार कर लिए जाएंगे। ये विशेषज्ञ प्रदेश के सभी कमिश्नरेट और 75 जिलों के अफसरों को बारीकियां सिखाएंगे।