यात्रियों को बड़ी सौगात: स्पेशल से रेगुलर हुईं कई ट्रेनें, 1 जून से नए नंबर और समय के साथ दौड़ेंगी
A Major Boon for Passengers: Several Trains Revert from 'Special' to 'Regular' Status
रेवाड़ी। A Major Boon for Passengers: रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए कभी स्पेशल ट्रेन के रूप में चलाई गई थी, जिन्हें अब एक जून से नियमित ट्रेन के रूप में नए नंबरों से संचालन किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार ट्रेन नंबर 04801/04802, सीकर-जयपुर-सीकर स्पेशल रेलसेवा अब 74835 सीकर-जयपुर प्रतिदिन डेमू के नाम से एक जून से सीकर से प्रतिदिन सुबह साढ़े सात बजे रवाना होकर 10 बजकर 20 मिनट पर जयपुर पहुंचेगी।
समय और ठहराव में बदलाव
इसी प्रकार ट्रेन नंबर 74836, जयपुर-सीकर प्रतिदिन डेमू भी एक जून से जयपुर से प्रतिदिन शाम सात बजकर 35 मिनट पर रवाना होकर रात 10 बजकर 10 मिनट पर सीकर पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में गोरियां, रानोली, पलसाना, बावडी ठिकरिया, सोंथलिया, रींगस, छोट गुदा, गोविंगढ़ मलिकपुर, लोहरवाडा, चौमू सामोद, भट्टों की गली, निंदड़ बनाड व ढेहर का बालाजी स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में डेमू रैक के आठ डिब्बे होंगे।
गाड़ी संख्या 09733/09734, जयपुर-भिवानी-जयपुर स्पेशल रेलसेवा अब गाड़ी संख्या 59709, जयपुर-भिवानी फास्ट पैसेंजर के नाम से प्रतिदिन एक जून से जयपुर से प्रतिदिन सुबह सात बजे रवाना होकर दोपहर बाद दो बजकर 20 मिनट पर भिवानी पहुंचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 59710, भिवानी-जयपुर फास्ट पैसेंजर एक जून से प्रतिदिन भिवानी से शाम चार बजकर 25 मिनट पर चलकर रात 11 बजकर 25 मिनट पर जयपुर पहुंचेगी। मार्ग में ढेहर का बालाजी, नीन्दड बनाड, चौमू सामोद, गोविन्दगढ मलिकपुर, रींगस, श्रीमाधोपुर, कावंट, नीमकाथाना, मांवडा, डाबला, निजामपुर, नारनौल, अटेली, कुंड, रेवाडी, कोसली, झाडली व चरखी दादरी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
गाड़ी संख्या 09637/09638, रेवाडी-रींगस-रेवाडी स्पेशल रेलसेवा का नियमित रूप से गाड़ी संख्या 59633, रेवाडी-रींगस द्वि-साप्ताहिक रेलसेवा छह जून से रेवाडी से प्रत्येक शनिवार व रविवार को 11 बजे रवाना होकर दोपहर बाद दो बजकर 20 मिनट पर रींगस पहुंचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 59634, रींगस-रेवाडी द्वि साप्ताहिक रेलसेवा भी छह जून से रींगस से प्रत्येक शनिवार व रविवार को दोपहर बाद दो बजकर 55 मिनट पर रवाना होकर शाम छह बजकर 20 मिनट पर रेवाडी पहुंचेगी। यह ट्रेन मार्ग में कुंड, काठुवास, अटेली, नारनौल, अमरपुरा जोरासी, निजामपुर, डाबला, मांवडा, नीमकाथाना, कावंट व श्रीमाधोपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
गाड़ी संख्या 59630/59629, फुलेरा-जयपुर-फुलेरा रेलसेवा का रेवाडी तक विस्तार कर गाड़ी संख्या 09635/09636, जयपुर-रेवाडी-जयपुर स्पेशल के साथ विलय कर नियमित रूप से गाड़ी संख्या 59630, फुलेरा-रेवाडी प्रतिदिन रेलसेवा बनकर एक जून से फुलेरा से प्रतिदिन सुबह सात बजकर 25 मिनट पर रवाना होकर दोपहर बाद दो बजे रेवाडी पहुंचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 59629, रेवाडी-फुलेरा प्रतिदिन रेलसेवा एक जून से रेवाडी से दोपहर बाद तीन बजे रवाना होकर रात नौ बजकर 20 मिनट पर फुलेरा पहुंचेगी। मार्ग में जयपुर, गांधीनगर जयपुर, गैटोर जगतपुरा, खातीपुरा, बस्सी, दौसा, कोलवाग्राम, अरनिया, बांदीकुई, बसवा, राजगढ, मालाखेडा, अलवर, खैरथल, हरसौली, अजरका व बावल स्टेशनों पर ठहराव करेगी।