बड़ी संख्या में विधायकों ने नशा मुक्त हरियाणा, पर्यावरण संरक्षण व स्वस्थ भारत-स्वस्थ हरियाणा के संकल्प के साथ एमएलए हॉस्टल से विधानसभा तक साइकिल चलाई

MLAs cycled from the MLA hostel to the Vidhan Sabha
MLAs cycled from the MLA hostel to the Vidhan Sabha: मंगलवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी , विधानसभा अध्यक्ष हरविन्दर कल्याण, कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा, कृष्णलाल पंवार, महिपाल ढांडा, विपुल गोयल, श्याम सिंह राणा, कृष्ण बेदी व बड़ी संख्या में विधायकों ने नशा मुक्त हरियाणा, पर्यावरण संरक्षण व स्वस्थ भारत-स्वस्थ हरियाणा के संकल्प के साथ एमएलए हॉस्टल से विधानसभा तक साइकिल चलाई। इस दौरान सभी जनप्रतिनिधियों ने आमजन, विशेषकर युवाओं को स्वस्थ जीवन के लिए निरन्तर स्वस्थ रहने के लिए आह्वान किया।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, " व्यायाम से ही इंसान एक्टिव होता है, पीएम मोदी का आह्वान है कि फिट इंडिया और स्वस्थ इंडिया। अगर हम योग करेंगे तो हम स्वस्थ रहेंगे। स्वस्थ रहेंगे तो विकास की गति आगे बढ़ेगी। हमारा युवा खेलों की तरफ बढ़े, नशे की तरफ न बढ़े, क्योंकि हमारा युवा हमारे देश और राज्य की संपत्ति है और बहुत सारे लोग इस संपत्ति को खत्म करना चाहते हैं। नशा युवा को खराब करता है और इसका प्रभाव उनके परिवार और समाज पर पड़ता है। नशे के कारण इंसान गरीबी रेखा के नीचे चला जाता है और धीरे-धीरे उसका शरीर समाप्त हो जाता है। हम राज्य में साइकिल यात्रा और मैराथन यात्रा कार्यक्रम चला रहे हैं ताकि युवा जागरूक हो और युवाओं में इसके प्रति जागरूकता आ रही है और वो इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।"