शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों को योगी सरकार का तोहफा, सीधे इतने रुपये बढ़ा दिया मानदेय
UP Shiksha Mitra Salary Hike
लखनऊ। UP Shiksha Mitra Salary Hike: उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से संचालित प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षामित्रों और अंशकालिक अनुदेशकों को इस माह से बढ़ा हुआ मानदेय मिलेगा। बेसिक शिक्षा विभाग ने गुरुवार को इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया है।
आदेश के अनुसार, शिक्षामित्रों के मानदेय में आठ हजार रुपये की बढ़ोतरी की गई है। अब प्रदेश के 1,42,929 शिक्षामित्रों को हर महीने 10 हजार रुपये की जगह 18 हजार रुपये मानदेय मिलेगा।
इसी तरह, उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत 24,717 अंशकालिक अनुदेशकों का मानदेय भी आठ हजार रुपये बढ़ाया गया है। अब उन्हें नौ हजार रुपये के बजाय 17 हजार रुपये प्रति माह दिए जाएंगे। यह मानदेय वर्ष में 11 महीने के लिए दिया जाएगा। इससे पहले मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी, जिसके बाद अब इसका शासनादेश जारी कर दिया गया है।