"अखिलेश: रुपये की गिरावट और भाजपा की छवि में हो रहा जबरदस्त मुकाबला"
A Fierce Battle Underway Between the Rupee's Decline
लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने रुपये की गिरती कीमत को लेकर मंगलवार को केंद्र सरकार पर करारा हमला बोला। एक समाचार का स्क्रीन शाट शेयर करते हुए एक्स पर लिखा,‘गिरने के मामले में रुपये और भाजपा की छवि के बीच जबरदस्त मुकाबला चल रहा है।’ सपा प्रमुख ने एक अन्य पोस्ट में इटावा में निर्माणाधीन केदारेश्वर महादेव मंदिर में लगाई गई श्रीराम की मूर्ति फोटो साझा करते हुए लिखा, प्रभु राम की अभिराम मूर्ति।
रुपये की कीमत गिरने को लेकर की गई पोस्ट में सपा प्रमुख ने लिखा कि जैसे-जैसे भाजपाई लोगों के भ्रष्टाचार का पर्दाफाश हो रहा है, वैसे-वैसे भाजपाई छवि और भी नीचे गिरती जा रही है। भाजपाइयों और उनके संगी-साथियों के खुलासे तो हो रहे हैं, लेकिन इस्तीफ़े नहीं। भाजपा में हमेशा नैतिक दिवालियापन रहा है, अब तो वो पराकाष्ठा पर है।
सरकार की गलत नीतियों के कारण देश की अर्थव्यवस्था और आम जनता संकट में फंस गई है। रुपये की कीमत लगातार गिरती जा रही है। महंगाई बढ़ती जा रही है। रसोई गैस सिलेंडर लिए देश में जगह-जगह लाइन दिख रही है। युद्ध के कारण आए ऊर्जा संकट को लेकर इस सरकार में कोई तैयारी नहीं की। भाजपा सरकार देश की जनता को गुमराह करती रही। भाजपा सरकार में देश की विदेश नीति विदेशी तय कर रहे हैं।