लखनऊ में फर्जी जिलाधिकारी बनकर किसान से 9 लाख की ठगी

लखनऊ में फर्जी जिलाधिकारी बनकर किसान से 9 लाख की ठगी

A fake district magistrate duped a farmer of

A fake district magistrate duped a farmer of

लखनऊ। बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र में एक किसान को जालसाज ने फर्जी जिलाधिकारी बनकर फोन किया। फिर 400 बीघा जमीन दिलाने का झांसा दिया और नौ लाख रुपये ठग लिए। ठगी की जानकारी होने पर स्थानीय थाने में शिकायत की।

पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लिया है। दिनकरपुर झलौवा गांव निवासी किसान मोती लाल ने बीकेटी थाने में दी गई शिकायत में बताया कि लगभग दो माह पहले उनकी मुलाकात चंदाकोडर गांव निवासी राजेश कुमार रावत से हुई थी। आरोप है कि राजेश फोन पर खुद को जिलाधिकारी बताकर उससे बात करने लगा और सरकारी कार्रवाई का भय दिखाकर रुपये मांगने लगा।

पीड़ित के अनुसार, आरोपित कहता था कि कागजों में उनके नाम 400 बीघा जमीन दर्ज है, लेकिन उसमें कुछ त्रुटियां हैं। यदि वह रुपये दे देगा तो पूरी कागजी प्रक्रिया कराकर जमीन उनके नाम करा दी जाएगी। आरोपित यह भी कहता था कि उसका परिचित राकेश कुमार रावत रुपये लेकर जिलाधिकारी तक पहुंचाएगा।

सरकारी रौब और लालच के जाल में फंसकर मोती लाल ने पहले पत्नी के सोने-चांदी के जेवर बेच दिए और बाद में अपनी जमीन बेचकर भी आरोपित को रुपये दे दिए। 23 फरवरी को आरोपित ने दोबारा फोन कर इस बार खुद को दारोगा बताते हुए पैसों की मांग की।

जब किसान ने रुपये देने से मना किया तो उसे धमकी दी गई। परिवार को शक होने पर मोबाइल में कॉल रिकॉर्डिंग चालू कर दी गई, जिसमें आरोपित की बातचीत रिकॉर्ड हो गई। रुपये वापस मांगने पर आरोपित कथित रूप से अभद्र भाषा का प्रयोग कर धमकाने लगा। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।