सहकार भारती चंडीगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात
Delegation from Sahakar Bharati
Delegation from Sahakar Bharati: सहकार भारती, चण्डीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष श्री लक्ष्मण सिंह रावत जी के नृतेत्व में सहकार भारती चंडीगढ़ का प्रतिनिधि मंडल महामहिम राज्यपाल माननीय श्री गुलाब चंद कटारिया जी से मिला ।प्रदेश अध्यक्ष श्री लक्ष्मण रावत जी एवं महामंत्री श्री नीरज मक्कड़ जी ने महामहिम जी से सहकारिता के विषय में गहन चर्चा की एवं चंडीगढ़ को लेकर सहकारिता में आ रही समस्याओं से उन्हें अवगत करवाया। प्रदेश अध्यक्ष जी ने महामहिम जी के ध्यान में लाया कि पिछले लगभग 20 सालों में चंडीगढ़ में सहकारिता पर कुछ ख़ास कार्य नहीं हुआ ।उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं माननीय सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी “सहकारिता से समृद्धि“ के सपने को सच करने हेतु पूरे देश को सहकारिता आंदोलन से जोड़ने के भागीरथ पर्यास में लगे हुए है ।रावत जी ने महामहिम जी से आग्रह किया कि आपका सहकारिता में बहुत बड़ा अनुभव है और वह चाहते है कि उनके मार्गदर्शन में चंडीगढ़ में सहकारिता आंदोलन को मजबूत किया जाए । इस संदर्भ मे जुलाई माह में सेमिनार का आयोजन करने जा रहा है ।महामहिम जी ने कार्यक्रम में मार्गदर्शन देने हेतु अपनी सहमति प्रदान की ।बैठक में प्रदेश अध्यक्ष श्री लछमन सिंह रावत जी एवं प्रदेश महामंत्री श्री नीरज मक्कड़ जी ,के साथ श्री अंकित जैन, श्री राजीव कुमार गोयल, श्री संजय कोचर, महिला प्रमुख श्रीमती रोजी तथा श्रीमती नीतू सचदेवा शामिल थीं।