मंडियों में गेहूं सरसों की खरीद पर रखी जा रही पैनी नजर - राजेश नागर

मंडियों में गेहूं सरसों की खरीद पर रखी जा रही पैनी नजर - राजेश नागर

Procurement of Wheat and Mustard

Procurement of Wheat and Mustard

अन्नदाता किसान की फसल का एक-एक दाना एमएसपी पर मंडियों में खरीदा जाएगा राजेश नागर

मंत्री राजेश बोले, रसोई ईंधन की कमी की झूठी अफवाह फैलाने वालों से सावधान रहे जनता 
प्रवासी लोगों को 5 किलो के रसोई गैस सिलेंडर दिए जा रहे हैं - राजेश नागर 

चंडीगढ़। Procurement of Wheat and Mustard: खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर बताया कि प्रदेश की सभी मंडियों में गेहूं एवं सरसों की खरीद बढ़िया तरीके से चल रही है। मैं खुद कुरुक्षेत्र, गुरुग्राम, झज्जर, करनाल आदि जगहों की मंडियों का दौरा किया है और जरूरी निर्देश व्यवस्थापकों को दिए हैं। 

उन्होंने कहा कि एक अप्रैल से प्रदेश के सभी जिलों में किसानों से गेहूं एवं सरसों की खरीद एमएसपी पर की जा रही है। इस बार खरीद को आधुनिक बनाते हुए किसानों के वाहनों को जियो टैगिंग से लैस किया है, वहीं मंडियों में एंट्री के लिए पास भी जारी किए हैं । इसके साथ-साथ किसानों को बायोमेट्रिक व्यवस्था के साथ भी जोड़ा है। जिससे कि बाहर के ट्रेडर किसान बनकर यहां मंडियों में हमारे राज्य के अन्नदाता का हक नहीं मार सकेंगे। 

नागर ने कहा कि हम व्यवस्था लागू करके ही संतुष्ट नहीं है बल्कि उसकी प्रतिदिन के आधार पर समीक्षा हो रही है। मैं खुद कई जिलों की मंडियों में होकर आया हूं, जहां व्यवस्था सुचारू रूप से चल रही है। उन्होंने बताया कि आज भी हमारे प्रदेश की सभी मंडियों में करीब 5000 किसान सरसों लेकर पहुंचे। उनकी 9978 मेट्रिक टन सरसों में से करीब 4836 मीटिंग टन की खरीद हो चुकी है, बाकी की कार्रवाई जारी है। इसी प्रकार करीब 1 लाख 27 हजार 312 गेट पास के जरिए 7 लाख 4 हजार 573 मीट्रिक टन गेहूं भी मंडियों में पहुंचा। इसमें से  1 लाख 23 हजार 373 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद संपन्न हो चुकी थी। हमारे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशन में ऐसी व्यवस्था मंडियों में बनाई गई है, जहां किसानों को सहज तरीके से अपनी फसल बेचने में किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। 

मंत्री राजेश नागर ने घरेलू ईंधन के बारे में अफवाह फैलाकर लोगों को परेशान करने वालों को चेतावनी दी कि वह अपनी हरकत से बाहर जाएं अन्यथा उनके खिलाफ चल रही कार्रवाई को और सख्त किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अब तक प्रदेश में ऐसे लोगों के खिलाफ 19 एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं जिसमें 17 गिरफ्तारियां भी हुई हैं। नागर ने कहा कि प्रदेश में रसोई गैस ईंधन की कोई दिक्कत नहीं है। इस बारे में हमने प्रदेश के गैस आपूर्ति कर्ताओं को भी जरूरी निर्देश दिए हैं वहीं पीएनजी के कनेक्शन भी कम से कम नियम शर्तों के साथ दिए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में प्रवासी लोगों के लिए 5 किलो के रसोई गैस सिलेंडर भी देने के निर्देश दिए गए हैं जिससे व्यवस्था पूरी तरह से नियंत्रण में है। हमारे पास रसोई गैस ईंधन के पर्याप्त स्टॉक हैं इसके लिए प्रदेश में रह रहे किसी भी व्यक्ति को घबराने की जरूरत नहीं है।