महराजगंज के रोडवेज यात्रियों को मिलेगी सौगात: मोबाइल पर दिखेगी बसों की लाइव लोकेशन; डिजिटल स्क्रीन से लैस होंगे बस अड्डे
A Boon for Roadways Passengers in Maharajganj
महराजगंज। A Boon for Roadways Passengers in Maharajganj, जिले के रोडवेज यात्रियों को जल्द ही बड़ी सुविधा मिलने जा रही है। अब रोडवेज बसों की भी लाइव लोकेशन मोबाइल पर उपलब्ध होगी। इससे यात्रियों को बसों की सही स्थिति और समय की जानकारी आसानी से मिल सकेगी।
परिवहन निगम की ओर से बसों में व्हीकल ट्रैकिंग डिवाइस लगाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। हाल ही में मिली नई बसों में यह डिवाइस पहले से लगी हुई है, हालांकि अभी इसे पूरी तरह सक्रिय नहीं किया गया है। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की ओर से बसों के लिए आधुनिक ट्रैकिंग सिस्टम विकसित किया जा रहा है।
मोबाइल पर दिखेगी लाइव लोकेशन
जिस प्रकार यात्री ट्रेनों की लाइव लोकेशन मोबाइल पर देख सकते हैं, उसी प्रकार अब रोडवेज बसों की भी वास्तविक समय की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इसके लिए यूपीएसआरटीसी की ओर से एकीकृत व्हीकल ट्रैकिंग एवं यात्री सूचना प्रणाली तैयार की जा रही है, जिसमें परिवहन निगम के सभी डिपो की बसों की फीडिंग की जा रही है।
इस नई व्यवस्था के लागू होने के बाद यात्रियों को बसों की लाइव लोकेशन, रूट और आगमन समय की जानकारी आसानी से मिल सकेगी। यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए उपयुक्त बस का चयन करने में सुविधा होगी। इसके साथ ही ट्रेन की तरह बसों में सीट और टिकट बुकिंग की सुविधा भी बेहतर ढंग से उपलब्ध कराई जाएगी।
जल्द शुरू होगी सुविधा
परिवहन निगम की योजना के तहत शहर के बस स्टेशन पर डिजिटल स्क्रीन भी लगाई जाएगी। इस स्क्रीन पर यात्रियों को बसों से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी उपलब्ध होगी। कौन सी बस कहां जाएगी, किस समय मिलेगी और उसका वर्तमान स्थान क्या है, इसकी जानकारी ऑनलाइन फीड की जाएगी।
इससे यात्रियों को जानकारी के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। एआरएम सर्वजीत वर्मा ने बताया कि शासन स्तर पर इस परियोजना पर तेजी से कार्य चल रहा है। नई बसों में व्हीकल ट्रैकिंग डिवाइस पहले से लगी हुई है, लेकिन अभी इसे चालू नहीं किया गया है। जल्द ही यह सुविधा शुरू कर दी जाएगी।