गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के लिए 17 वर्षीय युवक की अनोखी पदयात्रा

गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के लिए 17 वर्षीय युवक की अनोखी पदयात्रा

A 17-Year-Old Youth Unique Foot Journey

A 17-Year-Old Youth's Unique Foot Journey

श्रीनगर गढ़वाल। A 17-Year-Old Youth's Unique Foot Journey, गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के लिए उत्तर प्रदेश के वृदावन से 17 वर्षीय युवा यशवंत चौधरी टेडीबियर का रूप धारण कर केदारनाथ पैदल यात्रा पर निकला है।

बीते साढ़े तीन माह से पैदल यात्रा पर निकला यह यह युवा वृदावन से खाटू श्याम होते हुए अब उतराखंड केदारनाथ यात्रा पर पहुंचे हैं। शनिवार को यशवंत चौधरी श्रीनगर क्षेत्र में पहुंचे।

उन्होंने बताया कि बीते वर्ष उन्होंने इंटरमीडिएट की पढ़ाई की है। इस वर्ष जनवरी माह में उन्होंने गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के लिए पैदल यात्रा का संकल्प लिया। यह विचार उन्हें स्वयं ही आया और इसे फलीभूत करने वह पैदल यात्रा पर निकल गए। बताया कि उन्हें पैदल यात्रा करते हुये 75 दिन हो चुके हैं। वह, प्रतिदिन 20 से 25 किमी पैदल चल रहे हैं।

बताया कि रोजाना भोजन और रात्रि प्रवास की व्यवस्था हो रही है। यशवंत ने बताया कि उनके इस प्रयास से गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा मिल जाय, यह उनकी बड़ी उपलब्धि होगी। बताया कि वह बदरीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री के बाद सोमनाथ की पैदल यात्रा भी करेंगे।