Tricity resonated with Jai Shri Ram's cheers

जय श्री राम और बम-बम भोले के जयकारों से गूंजा ट्राईसिटी

Dushahra

Tricity resonated with Jai Shri Ram's cheers

श्री सनातन धर्म दशहरा कमेटी सेक्टर 46 की ओर से बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा पर्व  श्रद्धा भाव और बहुत ही साधारण आयोजन के साथ मनाया गया। कोविड-19 के कारण भारत सरकार और चंडीगढ़ प्रशासन की हिदायतों का पालन करते हुए इस बार दशहरा पर्व संकेतिक तौर पर मनाया गया। इस अवसर पर दुपहर बाद सेक्टर 46 के श्री सनातन धर्म मंदिर से शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा का सेक्टर वासियों ने गर्म जोशी के साथ स्वागत किया। शोभा यात्रा के स्वागत के लिए सेक्टर 46 ए,बी,सी और दी की रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशनस. सेक्टर 46 से श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा और सेक्टर 46 की मार्कीट वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से आकर्षक स्वागती गेट बनाये गए थे और शोभा यात्रा का स्वागत करने के साथ साथ प्रसाद बांटा गया। शोभा यात्रा में राजश्री राम, वनवासी श्री राम, रावण-जटाऊ संवाद, परसुराम-लक्ष्मण संवाद, अंगद-मेघनाद संवाद, अहिपत-महिपत संवाद और रावण-शनि की झांकियां खास आकर्षण का केंद्र रही। शोभा यात्रा दुपहर बाद 4 बजे सेक्टर 46 के श्री सनातन धर्म मंदिर से प्रारम्भ होकर सेक्टर 46 के विभिन इलाको से होते हुए सेक्टर 45 के श्री सनातन धर्म मंदिर में माथा टेकने के बाद वापिस सेक्टर 46 डी में दशहरा आयोजन स्थल पर पहुंची। 

नारी सम्मान को समर्पित हुआ सेक्टर 24 का दशहरा 

देश महान का दिया नारा चंडीगढ़ नारी सम्मान को समर्पित हुआ सेक्टर 24 का दशहरा नारी का करो सम्मन तभी बनेगा देश महान दिया गया नारा। मां अंबे के आशीर्वाद से प्रभु श्री राम ने एक बार फिर लंकेश का वध कर बुराई पर अच्छाई की जीत हासिल की। शुक्रवार को सेक्टर 24 में  पंजाब सीएम सिक्योरिटी के आईजी एके पांडे , मेयर रविकांत शर्मा, बीजेपी अध्यक्ष अरुण सूद, के अलावा एरिया कॉउसलर सुनीता धवन मुख्य रूप से मौजूद थे।   भगवान श्री राम को इस जीत के प्रतीक दशहरे पर्व का जशन बड़ी धूमधाम से मनाया गया। रावण कुंभकरण और मेघनाथ के पुतला को जलाया गया।      

दशहरे पर्व को देखने के लिए लोगो का उत्साह देखने को मिला। कमेटी की तरफ से प्रशासन के आदेशों की पूरी तरह से की गई की पालना। श्री सरस्वती दशहरा कमेटी सेक्टर 24 की तरफ से 32 वा दशहरा मनाया गया था। कमेटी ने चंडीगढ़ प्रशासन के आदेशों की पूरी तरह से पालना की। जिसमें ग्राउंड के अंदर बैनर  और बार-बार अनाउंसमेंट के जरिए लोगों को मास्क पहनकर रखना, 2 गज की दूरी बना कर रखना और हाथों को बार-बार सैनीटाइज करने के बारे में सूचित किया जा रहा था। श्री सरस्वती दशहरा कमेटी सेक्टर 24 की तरफ से हर बार की तरह इस बार भी एक अच्छे अंदाज के साथ दशहरा पर्व मनाया। कार्यक्रम में मुख्य मेहमान पंजाब के सीएम सिक्योरिटी के आईजी एके पांडे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए जबकि शहर के मेयर रविकांत शर्मा बीजेपी अध्यक्ष अरुण सूद भी मुख्य रूप से शामिल थे। उनका स्वागत दशहरा कमेटी के चेयरमैन दर्शन कुमार कुंद्रा, प्रधान सुभाष गोयल, उप चेयरमैन पीसी सिंगला, सेक्रेटरी जनरल प्रेम शम्मी, उप प्रधान केवल सिंह, हाकम सरहदी, हरभजन सिंह,  सेक्रेटरी जनक राज, तेजवीर के अलावा अन्य कमेटी के मेंबरों ने हिस्सा लिया।

 दशहरे में पहुंचे मुख्य अतिथि द्वारा आए हुए लोगों को दशहरे पर्व की शुभकामनाएं दी। दशहरे के प्रति उन्होंने अपने संदेश में कहा की श्री राम ने एक बार फिर लंकेश का वध कर बुराई पर अच्छाई की जीत हासिल की। इस मौके पर रावण कुंभकरण मेघनाथ के पुतलो को आए हुए मुख्य मेहमानों ने अग्नि दिखाई।