Sunil Jakhar tweet on Punjab Government
BREAKING
पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर AAP का हमला, संजय सिंह और आतिशी ने उठाए सवाल सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल ले जाने का हाई कोर्ट का आदेश, कहा- पसंद के अस्पताल में इलाज कराना मौलिक अधिकार यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया

कैप्टन अमरिंदर इसे 'अन्यथा' न लें... सुनील जाखड़ ने पंजाब में Congress की मौजूदा सरकार को भी निशाने पर लिया

Sunil Jakhar tweet on Punjab Government

Sunil Jakhar tweet on Punjab Government

पंजाब में एक ओर जहां पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह को लेकर तमाम चर्चाएं हैं तो वहीं यहां कांग्रेस सुर्खियों से नहीं जा रही है| अब पंजाब कांग्रेस के ही नेता और पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने पंजाब में अपनी मौजूदा सरकार पर ही निशाना साधने का काम किया है| दरअसल, बीते कल यानि 31 अक्टूबर को देश की भूतपूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि थी| लेकिन जब जाखड़ ने इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि को लेकर पंजाब सरकार की ओर से कोई विज्ञापन नहीं देखा तो वह भड़क उठे और कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार के वक्त का इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि वाला विज्ञापन शेयर कर डाला और लिखा कि अबकी बार इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर कोई विज्ञापन नहीं दिखा|

सुनील जाखड़ ने रविवार को ट्वीट किया, 'मैं समझ सकता हूं कि बीजेपी इतिहास से 'आयरन लेडी ऑफ इंडिया' को मिटाने की कोशिश कर रही है, लेकिन क्या अभी भी पंजाब में कांग्रेस की सरकार नहीं है।' इसके आगे जाखड़ ने कहा कि मैंने जो यह कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार के वक्त का इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि वाला विज्ञापन शेयर किया है.... मैं जानता हूं कि कैप्टन साब इस विज्ञापन का मेरी ओर से इस्तेमाल किए जाने को अन्यथा नहीं लेंगे।'