Rajnath Singh said about PM Modi and Yogi viral photo
BREAKING
सिंदूर उजाड़ने वालों को भारतीय सेना ने ‘‘आप्रेशन सिंदूर’’ से करारा जवाब दिया : पंडित मोहन लाल बड़ौली चंडीगढ़ में मेडिकल स्टाफ की सभी छुट्टियां रद्द; आदेश- 24x7 इमरजेंसी ड्यूटी के लिए तैयार रहना होगा, कभी भी तुरंत रिपोर्ट करना होगा चंडीगढ़-अमृतसर समेत देश के ये एयरपोर्ट बंद; सभी उड़ानें रद्द, पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक के बाद हाई अलर्ट पर भारत, सुरक्षा एजेंसियां चौकस भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ का बड़ा बयान; बोले- हमने उन्हीं को मारा, जिन्होंने हमारे मासूमों को मारा, हनुमानजी के आदर्शों का पालन किया Operation Sindoor का असर, अमेरिका ने पाकिस्तान में अपने नागरिकों के लिए जारी किया सुरक्षा अलर्ट

पता चल गया: CM योगी के कंधे पर हाथ रखकर चलते-चलते PM मोदी ने क्या कहा था? ऐसी बात कह गए

Rajnath Singh said about PM Modi and Yogi viral photo

Rajnath Singh said about PM Modi and Yogi viral photo

बीते दिनों जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के लखनऊ में थे तो उनकी और सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ की एक तस्वीर बेहद चर्चा में आई थी| यह तस्वीर ऐसी थी कि इसे लेकर लोग कई तरह की बातें बना रहे थे| कोई कुछ कह रहा था तो कोई कुछ....| तस्वीर को लेकर लोगों की बातें थम नहीं रहीं थीं| दरअसल, तस्वीर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीएम योगी आदित्यनाथ के कंधे पर हाथ रखे हुए चलते-चलते कुछ कहते हुए नजर आये| इस तस्वीर में दोनों के बीच बेहद गंभीरता दिखाई दी|

तस्वीर में पीएम मोदी कुछ कहते और योगी आदित्यनाथ बेहद ध्यान से उनकी बात को सुनते नजर आ रहे हैं|

Rajnath Singh said about PM Modi and Yogi viral photo


क्या कहा PM मोदी ने... राजनाथ ने बताया....

दरअसल, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बीते गुरुवार को उत्तर प्रदेश के सीतापुर में एक जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे| इस बीच उन्होंने जहां राष्ट्रीय लेवल पर भाजपा के काम का व्याख्यान किया तो वहीं, उत्तर प्रदेश में योगी के काम की खूब तारीफ की| इसी बीच राजनाथ सिंह ने पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ की इस तस्वीर का जिक्र कर दिया| सिंह ने कहा पीएम मोदी और योगी का एक तस्वीर अभी खूब वायरल हुई| जिसमें मोदी जी ने योगी जी के कंधे पर हाथ रखा हुआ हुआ था। यह तस्वीर देखकर सभी लोग सोचने लगे कि मोदीजी योगी जी से आखिर क्या कह रहे| सिंह ने कहा कि, योगी जी उत्तर प्रदेश में एक तेजतर्रार बैट्समैन की तरह बैटिंग कर रहे हैं| जहां, तस्वीर में पीएम मोदी भी योगी जी कह रहे थे कि योगी जी बस बल्लेबाजी करते रहो....भाजपा की जीत सुनिश्चित होगी।

वीडियो लिंक - https://twitter.com/rajnathsingh/status/1463843847084019712

संवेदनशील है भाजपा....

इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा संवेदनशील पार्टी है| हम देश के सभी लोगों के प्रति संवेदनशील हैं| किसानों के प्रति हमारी संवेदना है| किसानों के सामने हमारा सिर झुकता है| इसीलिए हमारे प्रधानमंत्री ने कृषि कानूनों को वापस ले लिया है। हम किसानों पर गोली नहीं चला सकते| ये पहले होता था....इतिहास में हुआ है| अब नहीं होगा| हमारी पार्टी कभी भी किसानों और राम भक्तों पर गोलियां नहीं चला सकती|

यूपी में फिर बनेगी भाजपा सरकार....

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि एक बार फिर यूपी में भाजपा की सरकार बनने जा रही है| सिंह ने कहा कि भाजपा के प्रति जो उमंग और उत्साह मैंने वहाँ देखा है, उसे देख कर मैं पूरे विश्वास से कह सकता हूँ कि 2022 में उत्तर प्रदेश के विधान सभा चुनाव में भाजपा फिर से दो तिहाई बहुमत की सरकार बनाने जा रही है। सिंह ने कहा कि प्रदेश में योगी का काम बोल रहा है| चाहें वह किसी भी क्षेत्र में हो| योगी जी ने प्रदेश में गुंडई और माफियागीरी खत्म किया है| मैं कहता हूँ कि भाजपा देश के लिए सरकार बनाना चाहती है न कि सत्ता के सुख के लिए।

समाजवादी पार्टी पर निशाना...

समाजवादी पार्टी (सपा) पर हमला करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि वह विभाजनकारी राजनीति में विश्वास करती है क्योंकि उनके नेता जिन्ना के बारे में बात करते हैं जो देश के विभाजन के लिए जिम्मेदार थे। हम भारत को जाति, पंथ और मजहब के आधार पर बांटकर कभी सत्ता हासिल नही करना चाहते। यह सब समाजवादी पार्टी को मंजूर होगा। समाजवादी पार्टी के शासनकाल में उनके मंत्रियों पर तरह-तरह के आरोप लगें किंतु उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार के लिए कोई यह नही कह सकता कि उस पर कोई भ्रष्टाचार का कोई दाग लगा हुआ है। जो उत्तर प्रदेश, अर्थव्यव्स्था की दृष्टि देश में छठे स्थान पर आता था, आज वह दूसरे स्थान पर पहुंच गया है।