Chandigarh Crime Story
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

CRIME STORY: चंडीगढ़ में हैं तो सावधान, न करें कुछ ऐसा... नहीं तो

Chandigarh Crime Story

Chandigarh Crime Story

Chandigarh Crime Story  : चंडीगढ़ को शांति, सौंदर्य और एक सेफ शहर के रूप में जाना जाता है लेकिन अब यहां भी अपराध की खूब घटनाएं दिखने लगी हैं| रेप हो जाता है, चोरी,लूटपाट-स्नैचिंग हो जाती है और यहां तक की गोलीबारी-मर्डर की घटनाएं भी घटती हैं| बरहाल, अब हम आपको शहर में घट रही एक और घटना से सावधान कर रहे हैं| इस घटना से आपका रूबरू होना बेहद जरुरी है, नहीं तो आप बड़ा नुकसान उठा सकते हैं|

दरअसल, जब आप अपनी गाड़ी से कहीं बाहर निकलते हैं और कहीं पहुंचकर या घर में पहुंचकर उसे पार्क करते हैं तो गाड़ी में रखा सामान आप कई बार नहीं निकलते हैं| गाड़ी लॉक कर देते हैं और सोचते हैं कि अब कौन ले जाएगा| परन्तु अगर आप ऐसा सोचते हैं तो आप सावधान हो जाएं| शहर में अब ऐसे अपराधी घूम रहे हैं जो कि गाड़ी के शीशे तोड़कर गाड़ी में रखा आपका सामान उठा ले जायेंगे| जैसे शहर की इस एक महिला डॉक्टर का ले गए|

जी हां, शहर से एक ऐसी ही घटना सामने आई है| जिसमें एक महिला डॉक्टर की कार से उसका पर्स गायब कर दिया गया है| घटना मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है| जिसमें दिखता है कि एक एक्टिवा सवार व्यक्ति ने इस घटना को अंजाम दिया है| बताया जाता है कि पर्स में महिला डॉक्टर का आधार कार्ड, चार एटीएम कार्ड, 3 हजार रुपए की नकदी, कार की आरसी और डीएल था|

 

रिपोर्ट- रंजीत शम्मी