In Panchkula: पंचकूला में नौजवान को तलवारों से काटकर मौत के घाट उतारा

ar-26-4-660x330

पंचकूला में नौजवान को तलवारों से काटकर मौत

In Panchkula: चंडीगढ़। पंचकूला में बीती रात रंजिश के चलते करीब आधा दर्जन युवकों ने घर जा रहे एक अन्य नौजवान को तलवारों से काटकर मौत के घाट उतार दिया। मृतक यहां की एक प्राइवेट फैक्टरी में काम करता है और मूल रूप से पंजाब के रोपड़ का रहने वाला है। हमलावरों ने जीरकपुर-शिमला मार्ग पर स्थित एक चौराहे पर तब तक वार किए जब तक युवक की मौत नहीं हुई।                                                                                                                                                                                          

 

जानकारी In Panchkulaके अनुसार पंजाब के रोपड़ का रहने वाला हरविंदर चंडीगढ़ के निकट मनीमाजरा में अपने परिवार से अलग रहता था। वह एक प्राइवेट कंपनी में काम करने के साथ-साथ पुरानी गाडिय़ों की खरीदो-फरोख्त का काम भी करता था। रविवार की रात हरविंदर अपने दोस्त रिंकू और आनंद के साथ जीरकपुर में खाना खाकर वापस लौट रहा था।

शिमला मार्ग पर स्थित माजरी चौक के निकट उन्हें हथियारों से लैस करीब एक दर्जन युवाकों ने घेर लिया। हमलावरों ने तलवार, हॉकी तथा रॉड से हरविंदर को पीटना शुरू कर दिया। गाड़ी में सवार रिंकू तथा आनंद जैसे-तैसे वहां से जान बचाकर छिपे। हमलावर तब तक वार करते रहे जब तक हरविंदर की मौत नहीं हुई। हमलावरों ने करीब 15 मिनट तक हरङ्क्षवदर पर वार किए। इसके बाद वह फरार हो गए। मौके पर पहुंचे रिंकू तथा आनंद ने हरविंदर को पंचकूला के नागरिक अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वारदात की सूचना मिलते ही पंचकूला पुलिस आयुक्त सौरभ सिंह, डीसीपी मोहित हांडा, एसीपी सतीश कुमार व अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस को दी शिकायत में रिंकू ने हमलावरों में महेशपुर निवासी शेखर,जॉनी उर्फ प्रदीप निवासी खडक़ मंगोली, पप्पी निवासी आशियाना कालोनी समेत कई लोगों पर जान से मारने का आरोप लगाया है। पुलिस इसे रंजिशन हत्या का केस मान रही है। पंचकूला के डीसीपी मोहित हांडा के अनुसार पुलिस कई पहलूओं के आधार पर जांच कर रही है। (In Panchkula)