Haryana Bhiwani Landslide
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

हरियाणा से आ गई बुरी खबर... भिवानी लैंडस्लाइड में इतनी मौतें, गृह मंत्री अनिल विज का आया बड़ा बयान

Haryana Bhiwani Landslide

Haryana Bhiwani Landslide

साल-2022 के पहले दिन जहां माता वैष्णो देवी धाम में मची भगदड़ से 12 लोगों के मरने की बुरी खबर सामने आई तो वहीं अब साथ ही हरियाणा से भी कुछ ऐसी ही खबर है| ध्यान रहे कि, हरियाणा के भिवानी जिले में स्थित दादम खनन क्षेत्र में शनिवार दोपहर भीषण लैंडस्लाइड की घटना घटी थी| लैंडस्लाइड की इस घटना की चपेट कई वाहन और लोग आ गए थे| जो मंजर सामने था उसमें साफ दिख रहा था कि किस तरह से चट्टाननुमा पहाड़ दरककर टुकड़ों में बंट जमीन पर बिखरा हुआ था| वहीं, इस घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया, स्थानीय प्रशासन और राहत-बचाव टीमें मौके के लिए रवाना होने लगीं| कोशिश थी मलबे के नीचे दबे लोगों को बचा लेने की, लेकिन इस घटना में मौत ने अपना खेल खेल ही दिया|

भिवानी लैंडस्लाइड में इतनी मौतें ...

भिवानी में लैंडस्लाइड होने के बाद कृषि मंत्री जेपी दलाल मौके पर तत्काल पहुंचे हुए थे| इस दौरान जेपी दलाल ने कहा था कि कुछ लोगों की जान गई है, लेकिन इस दौरान साथ ही उन्होंने घटना में ज्यादा कुछ स्पष्ट नहीं बताये जाने की बात कही थी| वहीं, कई मीडिया रिपोर्ट्स में भी मौतों के आंकड़ें अलग-अलग थे लेकिन अब हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने सब स्पष्ट कर दिया है|

ट्वीट कर दी जानकारी....

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने ट्वीट कर भिवानी लैंडस्लाइड में अपडेट जानकारी दी है| उन्होंने कहा कि हरियाणा के भिवानी जिले में माइनिंग साइट पर जो हादसा हुआ है उससे मैं बहुत दुखी हूं । प्रशासन द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है । गाजियाबाद से NDRF की मधुबन से SDRF की टीम बुलाई गई है। हिसार से आर्मी की एक यूनिट बुलाई गई है । अभी तक 4 लोगों की मृत्यु हुई है|