Aaj Ka Panchang आज का पंचांग 7 जून 2026 : आज अधिक मास की सप्तमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त
Aaj Ka Panchang 07 June 2026
Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 7 June 2026: आज भानु सप्तमी, रविवार व्रत और सूर्य पूजा का दिन है. आज के दिन द्विपुष्कर योग और रवि योग बना है, वहीं पूरे दिन पंचक है और भद्रा सुबह में 05:23 ए एम से दोपहर तक है. पंचांग के अनुसार आज ज्येष्ठ अधिकमास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, विष्टि करण, वैधृति योग, पश्चिम का दिशाशूल और कुंभ राशि में चंद्रमा है. द्विपुष्कर योग में आप जो शुभ कार्य करेंगे, उसके दोगुना फल प्राप्त होंगे. वहीं रवि योग में सभी प्रकार के दोष मिट जाते हैं.
भानु सप्तमी को प्रात:काल में स्नान करके सूर्य देव की पूजा करें. उनको अर्घ्य दें और सूर्य चालीसा का पाठ करें. उसके बाद सूर्य देव की पूजा करें. व्रत और पूजा से पाप मिटते हैं, रोग, दोष दूर होंगे, धन, धान्य, संतान आदि की प्राप्ति होगी. भद्रा में शुभ कार्य नहीं होंगे, लेकिन पूजा, पाठ, जप, दान आदि होंगे. आज रविवार व्रत में नमक न खाएं, मीठा भोजन करें. सूर्य को मजबूत करने के लिए गेहूं, गुड़, लाल वस्त्र, लाल रंग के फल, तांबा, सोना आदि का दान करें. सूर्य कृपा से आपके पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. पंचांग से देखें आज के शुभ मुहूर्त, राहुकाल अदि.
आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 7 जून 2026
आज की तिथि- सप्तमी – 03:24 ए एम, जून 08 तक, फिर अष्टमी
आज का नक्षत्र- धनिष्ठा – 07:55 ए एम तक, उसके बाद शतभिषा
आज का करण- विष्टि – 03:07 पी एम तक, बव – 03:24 ए एम, जून 08 तक, फिर बालव
आज का योग- वैधृति – 10:02 ए एम तक, फिर विष्कम्भ
आज का पक्ष- कृष्ण
आज का दिन- रविवार
चंद्र राशि- कुंभ
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 05:23 ए एम
सूर्यास्त- 07:17 पी एम
चन्द्रोदय- 12:21 ए एम, जून 08
चन्द्रास्त- 11:09 ए एम
आज के मुहूर्त और शुभ योग
ब्रह्म मुहूर्त: 04:02 ए एम से 04:42 ए एम
द्विपुष्कर योग: 05:23 ए एम से 07:55 ए एम
रवि योग: 05:23 ए एम से 07:55 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 11:52 ए एम से 12:48 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:39 पी एम से 03:35 पी एम
निशिता मुहूर्त: 12:00 पी एम से 12:40 ए एम, जून 08
अमृत काल: 01:35 ए एम, जून 08 से 03:16 ए एम, जून 08
दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
चर-सामान्य: 07:07 ए एम से 08:51 ए एम
लाभ-उन्नति: 08:51 ए एम से 10:36 ए एम
अमृत-सर्वोत्तम: 10:36 ए एम से 12:20 पी एम
शुभ-उत्तम: 02:04 पी एम से 03:49 पी एम
रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
शुभ-उत्तम: 07:17 पी एम से 08:33 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 08:33 पी एम से 09:49 पी एम
चर-सामान्य: 09:49 पी एम से 11:04 पी एम
लाभ-उन्नति: 01:36 ए एम से 02:51 ए एम, जून 08
शुभ-उत्तम: 04:07 ए एम से 05:23 ए एम, जून 08
आज के अशुभ समय
भद्रा- 05:23 ए एम से 03:07 पी एम
भद्रा का वास- धरती पर
यमगण्ड- 12:20 पी एम से 02:04 पी एम
गुलिक काल- 03:49 पी एम से 05:33 पी एम
दुर्मुहूर्त- 05:26 पी एम से 06:22 पी एम
राहुकाल- 05:33 पी एम से 07:17 पी एम
पंचक- पूरे दिन
दिशाशूल- पश्चिम
शिववास
श्मशान में – 03:24 ए एम, जून 08 तक, उसके बाद गौरी के साथ.