Congress Working Committee Meeting
BREAKING
पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर AAP का हमला, संजय सिंह और आतिशी ने उठाए सवाल सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल ले जाने का हाई कोर्ट का आदेश, कहा- पसंद के अस्पताल में इलाज कराना मौलिक अधिकार यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया

Congress को अब मिलेगा नया अध्यक्ष, देखिये कब चुनाव? सोनिया के सख्त तेवर भी पढ़िए

Congress Working Committee Meeting

Congress Working Committee Meeting

Congress Working Committee Meeting : नेताओं का कांग्रेस छोड़कर जाना लगा हुआ है और इस बीच शनिवार को दिल्ली में सोनिया गांधी की अध्यक्षता में कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की एक बड़ी बैठक हुई है| इस बैठक से जुड़ी हर जानकारी तो सामने नहीं आई है लेकिन इस बैठक में कई अहम मुद्दों के साथ कांग्रेस को मजबूत बनाने की चर्चा की गई है| इस बीच कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपने कड़े तेवर भी दिखाए हैं|

सोनिया गांधी ने कहा कि पार्टी की कमान पूरी तरह से उनके हाथों में है| मैं कांग्रेस अध्यक्ष हूं| सोनिया ने कहा कि जो भी बात करनी है मुझसे करिए इसके लिए मीडिया का सहारा क्यों लेते हैं। मीडिया के माध्यम से मुझसे बात करने की कोई जरूरत नहीं है। बतादें कि, सोनिया ऐसा कह अपने उन नेताओं पर निशाना साध रहीं थीं जो मीडिया के सामने पार्टी को लेकर बयानबाजी करते हैं|

सोनिया ने आगे कहा कि मैंने हमेशा से ही स्पष्टता की सराहना की है। हम सभी एक स्वतंत्र और ईमानदार चर्चा करें तो ये पार्टी के लिए अच्छा होगा| सोनिया ने कहा कि जो भी कुछ कहा और किया जाए, वह पार्टी के रूप में सामूहिक तरीके से किया जाए और कहा जाए| पार्टी में एकजुटता बहुत जरूरी है| तभी पार्टी को ताकत मिलेगी और सफल हो पाएगी|

कांग्रेस के अध्यक्ष पद का चुनाव ....

बताया जा रहा है कि कांग्रेस को अब जल्द ही अपना नया और स्थाई अध्यक्ष मिल सकता है| सूत्रों के हवाले से खबर है कि कांग्रेस में सितम्बर-अक्टूबर 2022 में कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव पद का चुनाव कराया जाएगा| बतादें कि, सोनिया गांधी 2019 से अंतरिम अध्‍यक्ष हैं।