Cloudburst in Nainital Uttarakhand

उत्तराखंड में कुदरत का प्रकोप: बेहिसाब बारिश के बीच अब बादल फटा, मलबे में समा गए लोग

Cloudburst in Nainital Uttarakhand

Cloudburst in Nainital Uttarakhand

Cloudburst in Nainital Uttarakhand : न जाने क्यों उत्तराखंड में कुदरत का ताबड़तोड़ प्रकोप बरस रहा है| लगातार बारिश हो रही है और इस बीच स्थिति बेहद ज्यादा बिगड़ गई है और जनजीवन प्रभावित है| वहीं, अब इस बीच एक बुरी खबर नैनीताल से सामने आई है| बताया जा रहा है कि यहां के रामगढ़ इलाके में एक गांव में बारिश के बीच अचानक बादल फट गया है| इस घटना में कई लोगों के मलबे में समा जाने की आशंका जताई जा रही है| हालांकि, कई लोगों को बचा लिया गया है| घटना की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन और राहत-बचाव की टीमें मौके पर हैं| बादल फटने की घटना की चपेट में कितने लोग आये हैं इसकी वास्तविक संख्या पर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है|

राज्य सरकार की चिंता बढ़ रही ....

उत्तराखंड में खराब स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार बेहद चिंता में आ गई है और लोगों को सुरक्षित रखने का प्रयास कर रही है| पर्यटकों को जहां को तहां रोका गया है और उन्हें सुरक्षित किया गया है| इसके अलावा अलर्ट जारी करते हुए अभी बाहरी लोगों को उत्तराखंड न आने और यहां के लोगों को घर में रहने को ही कहा गया है| लोगों की मदद के लिए टीमें निगरानी रख रही हैं| राज्य के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने लोगों की मदद और स्थिति को संभालने के लिए राहत-बचाव टीमों को अलर्ट रहने को कहा है|