Chandigarh New Corona Guidelines
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

कहर कोरोना का: बंदिशें चालू, चंडीगढ़ से बड़ी खबर, अब प्रशासन ने लिया यह बड़ा फैसला

Chandigarh New Corona Guidelines

Chandigarh New Corona Guidelines

नए वेरिएंट ओमीक्रोन के आने के साथ कोरोना के मामले में देश में एक बार फिर बढ़ने लगे हैं| जिन्हें लेकर चिंता की स्थिति तो बन ही रही है साथ ही कोरोना की तीसरी लहर का डर भी सताने लगा है| बरहाल, एक बड़ी खबर इस वक्त चंडीगढ़ से सामने आ रही है| बताया जा रहा है कि कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है| फैसला यह है कि अब रॉक गार्डन और चंडीगढ़ बर्ड पार्क को अगले आदेश तक बंद रखा जाएगा| 

इससे पहले चंडीगढ़ प्रशासन ले चुका है बड़े फैसले?

बतादें कि, इससे पहले भी चंडीगढ़ प्रशासन कोरोना को बढ़ते प्रभाव को देखते हुए कुछ अहम् फैसले ले चुका है| जैसे शहर में होटल, रेस्टोरेंट खाने-पीने के किसी भी स्थान पर 50% क्षमता के साथ लोगों की मौजूदगी रह सकती है| कर्मचारियों का टीकाकरण बेहद जरुरी है| इसके अलावा 50% क्षमता वाला नियम मैरिज हॉल पर भी लागू किया गया है| इसके साथ ही सुखना लेक को हर रविवार को बंद कर दिया गया है| सिर्फ सोमवार से शनिवार तक सुबह 5 से 9 बजे तक और शाम 6 से 8 बजे को सुखना लेक पर गतिविधियां रहेंगी। बाकि समय में बोटिंग सहित सुखनालेक पर कोई गतिविधि नहीं होगी| चंडीगढ़ प्रशासन का कहना है कि शहर में लोग जब सार्वजनिक जगह पर निकलें तो कोरोना प्रोटोकॉल का जरूर पालन करें|