Chandigarh Administration order to schools regarding vaccination
BREAKING
CCTV फुटेज गायब, फोन फॉर्मेट... स्वाती मालीवाल मारपीट केस में दिल्ली पुलिस ने कोर्ट को क्या-क्या बताया, बिभव 5 दिन की रिमांड पर खौफनाक! दोबारा प्रेग्नेंट होने पर युवती ने बॉयफ्रेंड का लिंग काटा; बंधक बनाकर क्रूरता दिखाई, वो तड़पता-चिल्लता रहा, फिर चाकू से गोद डाला अब पतंजलि की सोन पापड़ी जांच में फेल; खाद्य सुरक्षा विभाग ने सैंपल भरा था, कोर्ट ने 3 लोगों को जेल की सजा सुनाई, जुर्माना भी दिल्ली के इन रास्तों पर आज जाने से बचें; CM केजरीवाल के BJP मुख्यालय जाने के चलते दिल्ली पुलिस ने किया अलर्ट, पढ़िए एडवाइजरी आईसीआईसीआई बैंक को जन्म देने वाले दिग्गज बैंकर नारायणन वघुल ने ली अंतिम सांस

चंडीगढ़ प्रशासन का बड़ा आदेश, स्कूलों और स्टूडेंट्स को लेकर है खबर... पढ़ें

Chandigarh Administration order to schools regarding vaccination

Chandigarh Administration order to schools regarding vaccination

कोरोना वायरस के कहर के बीच चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा भी कई बड़े फैसले लिए जा रहे हैं| वहीं, अब एक बड़ा आदेश चंडीगढ़ प्रशासन ने शहर के सभी सरकारी व निजी स्कूलों के लिए जारी किया है| जिसमें चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से वैक्सीनेशन का जिक्र किया गया है| चंडीगढ़ प्रशासन वैक्सीनेशन को लेकर बेहद सख्त रुख में नजर आ रहा है|

क्या है आदेश?

आपको बतादें कि, 3 जनवरी से 15 साल से 18 साल के बीच के बच्चों का भी वैक्सीनेशन शुरू कर दिया गया है| देशभर में इस ऐज के कई बच्चों को अबतक वैक्सीन लगाई जा चुकी है| जहां चंडीगढ़ में भी यह प्रक्रिया जारी है| इस ऐज ग्रुप के बच्चों का जयादा से ज्यादा वैक्सीनेशन हो सके, चंडीगढ़ प्रशासन इसके लिए लगातार काम कर रहा है| शहर के स्कूलों में इस ऐज ग्रुप के बच्चों के वैक्सीनेशन के लिए विशेष कैंप का आयोजन किया जा रहा है|

लेकिन चंडीगढ़ प्रशासन की नाराजगी उस वक्त बढ़ रही है जब शहर के कुछ स्कूलों में स्टूडेंट्स को वैक्सीनेशन कैंप की न तो जानकारी दी जा रही है और न ही वैक्सीनेशन के बारे में जागरूक किया जा रहा है| जिसके बाद चंडीगढ़ प्रशासन ने अब सभी सरकारी व निजी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को आदेश जारी कर दिया है कि वे अपने स्कूल में 15-18 वर्ष के आयु वर्ग के स्टूडेंट्स को COVID19 वैक्सीनेशन कैंप के बारे में सूचित करें। प्रशासन का कहना है कि अगर ऐसा नहीं किया जाता है तो बनती कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।


देखें आदेश .....